महावीर चौक पर तेज रफ्तार कार का कहर, नारियल बेचने वाले युवक की मौत

सड़क किनारे खड़े ट्रक में मारी टक्कर, टक्कर के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा युवक ने दम

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के महावीर चौक पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे ठेला लगाकर नारियल बेचने वाले युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित महावीर चौक पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे नारियल का ठेला लगाकर गुजर-बसर करने वाला एक युवक अपने ठेले पर काम कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ खादर में आबकारी विभाग की सघन दबिश, अवैध शराब पर रोक

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए हादसे को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए होना चाहिए': अखिलेश यादव

Also Read This

मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

मंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

Read More »

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए होना चाहिए’: अखिलेश यादवकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  जयंत चौधरी ने कार्तिक को गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Read More »