MUZAFFARNAGAR-शहर के 177 निजी अस्पतालों को पालिका ने भेजा नोटिस

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् इन दिनों अपनी आय के साधन और अवसर भुनाने में जुटी हुई ताकि आय बढ़ने पर प्राप्त होने वाले राजस्व से शहरी विकास की गाथा लिखी जा सके। जिन क्षेत्रों में पालिका का टैक्स विभाग अभी तक आंख मूंदकर सोया हुआ था, उन सभी क्षेत्रों में अब पालिका प्रशासन ने एक्शन की तैयारी करते हुए राजस्व बढ़ोतरी के रास्ते खोले हैं। पहले ही निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा राजस्व वसूलने पर नगरपालिका मुजफ्फरनगर जिले में दस निकायों में पहले पायदान पर है। इसलिए ही इस निकाय को शासन ने विशेष बजट की श्रेणी में रखा है। अब मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा राजस्व प्राप्त करने के लिए पालिका लगातार प्रयासों में जुटी हुई है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में संचालित हो रहे 177 निजी अस्पतालों को व्यवसायिक लाइसेंस बनवाने के लिए पालिका के टैक्स विभाग ने नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया है। इन अस्पतालों से पालिका से लाइसेंस फीस के रूप में पिछले दस साल का बकाया मांगा है, जिसको लेकर कुछ निजी अस्पतालों ने अपना विरोध भी प्रकट किया है, लेकिन पालिका प्रशासन इसमें कोई भी रियायत बरतने के मूड में नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर कपिल देव ने किया सीएम योगी संग मंथन

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा पालिका की आय बढ़ोतरी पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसके लिए टैक्स विभाग लगातार प्रयासों में जुटा हुआ है। टैक्स विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र के निजी अस्पतालों को व्यवसायिक लाइसेंस बनवाने के लिए नोटिस जारी किया है। शहर में 177 निजी अस्पतालों की सूची बनाकर इनको 15 दिनों में अपना अपना व्यवसासिक लाइसेंस बनाने के लिए कहा गया है। इन सभी निजी अस्पतालों के मालिकों से दस साल का बकाया लाइसेंस शुल्क मांगा गया है। इसको लेकर कुछ निजी अस्पतालों की ओर से दस साल का बकाया मांगे जाने पर ऐतराज जताया गया है। इसको गलत भी बताया जा रहा है। जबकि अधिकांश अस्पतालों ने बकाया जमा कराने के लिए समय की मांग करते हुए अपनी स्वीकृति भी दी है। दस साल के लिए एक अस्पताल पर व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क के रूप में करीब 20 हजार रुपये का बकाया बताया गया है। प्रति वर्ष लाइसेंस फीस 2000 रुपये की दर से तय की गयी है। ऐसे में यदि इन 177 निजी अस्पतालों से पालिका यह दस साल की बकाया वार्षिक लाइसेंस फीस वसूलने में सफल होती है तो पालिका को 35.40 लाख रुपये की अतिरिक्त आय होगी।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 397 आउटसोर्स कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं

पालिका के कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में निजी अस्पतालों, आबकारी विभाग की देशी विदेश मदिरा और बियर व भांग की दुकानों और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लैक्स व शोरूम, होटल, रेस्टोरेंट और बैंकट हाल के व्यवसायिक वार्षिक लाइसेंस बनवाने की कार्यवाही शुरू की गई है। इसके लिए सीएमओ और जिला आबकारी अधिकारी से दुकानों व अस्पतालों की सूची मांगी गयी थी। इसमें सीएमओ कार्यालय से शहरी क्षेत्र में 177 निजी अस्पतालों के संचालन की सूची पालिका को भेजी गई है। इनको नोटिस जारी करते हुए साल 2014 से व्यवसायिक वार्षिक लाइसेंस बनवाने के लिए कहा गया है और 2014 से 2024 तक के लिए दस सालों की लाइसेंस बकाया फीस जमा कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। बताया कि 1998 में निकायों में व्यवसायिक लाइसेंस बनवाने के लिए शासनादेश जारी किया गया था। इसमें अस्पतालों को भी शामिल किया गया। इसके बाद आईएमए ने इस आदेश के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इस पर साल 2002 में कोर्ट ने स्टे जारी कर दिया और यह स्टे साल 2014 तक जारी रहा था। इसके बाद आईएमए कोर्ट में हार गई और शासनादेश के पक्ष में आदेश आने पर साल 2014 से ही इसको लागू माना गया था। इस कारण ही निजी अस्पतालों को साल 2014 से व्यवसायिक वार्षिक लाइसेंस शुल्क जमा कराने के लिए नोटिस दिया गया है। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि निजी अस्पतालों के बाद शहरी क्षेत्र में चल रही शराब और बियर की दुकानों तथा बड़े शोरूम आदि को व्यवसायिक वार्षिक लाइसेंस बनवाने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी है। इसमें आबकारी विभाग से सूची आने का इंतजार है। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, बैंकट हॉल व शोरूम आदि को भी नोटिस दिया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  नारी सम्मान के समर्थन में भाजपा की जनआक्रोश पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सीकरी के गुलसनव्वर को पेशी पर ला रही पुलिस पर हादसे का कहरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 397 आउटसोर्स कर्मियों को तीन माह से वेतन नहींवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर कपिल देव ने किया

Read More »