सऊदी अरब सड़क हादसे में युवक की मौत, 25 दिन बाद गांव लौटा शव

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुल्हेड़ी निवासी 25 वर्षीय मुजीबुर्रहमान की सऊदी अरब के आबा शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के पूरे 25 दिन बाद सोमवार को जब उसका शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नम आंखों और गमगीन माहौल में मृतक के जनाजे को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

परिजनों के अनुसार, कुल्हेडी निवासी मुस्तकीम का जवान बेटा मुजीबुर्रहमान पछले छह वर्षों से सऊदी अरब के आबा शहर में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए वह काफी कम उम्र में विदेश गया था। मेहनत-मशक्कत कर वह परिवार को बेहतर जिंदगी देने का सपना देख रहा था, लेकिन एक सड़क दुर्घटना ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। इसमें उसकी मौत हो गई, इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शव को भारत लाने के लिए सऊदी प्रशासन और वाणिज्य दूतावास से संपर्क साधा गया, लेकिन प्रक्रियागत देरी के चलते शव को गांव तक पहुंचने में करीब 25 दिन का समय लग गया।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

सोमवार सुबह जब शव गांव पहुंचा, तो परिजन शव से लिपट कर बिलख पड़े। गांव के सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए इकट्ठा हुए। नमाज-ए-जनाज़ा अदा करने के बाद मुजीबुर्रहमान के जनाजे को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गांववासियों ने सरकार से मांग की कि विदेशों में काम करने वाले भारतीय कामगारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और ऐसी दुखद घटनाओं में त्वरित सहायता दी जाए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में रोगियों को मिला उपचार का दोहरा लाभ

मुजीबुर्रहमान के पिता मुस्तकीम ने बताया, “बेटा मेहनत करने गया था, परिवार का सहारा बनकर लौटा ही नहीं। अब उसकी यादें ही हमारे साथ हैं।” वहीं मृतक की मां बेसुध पड़ी हैं और उन्हें बार-बार होश में लाया जा रहा है। घटना पर कई सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने भी दुख प्रकट किया। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से की लूट

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से की लूटस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से की लूटवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  छायाकार पत्रकार नीरज त्यागी का आकस्मिक निधनभाकियू नेता विकास

Read More »