चेयरपर्सन आवास के सामने खोद दी सड़क, भड़के सभासद

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर सोमवार को सुबह जनता दरबार लगा हुआ था, इसी बीच उनके आवास के सामने ही सड़क पर आईजीएल पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार ने मजदूर लगाकर गडढ़े खोदवा दिये। यहां पहुंचे सभासदों ने जब ये देखा तो उन्होंने हाल ही में बनाई गई सड़क को खोद दिये जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कर्मचारी को वहां से भगा दिया और गडढ़ों को बंद कराया। इसकी जानकारी चेयरपर्सन को दी गई तो उन्होंने बिना अनुमति के ही सड़क खोदने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आईजीएल कंपनी को पत्र लिखा और जवाब तलब करने के साथ ही कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।

इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा शहरी क्षेत्र में गैस पाइपलाइन डाली गई है। इस पाइप लाइन को डालने के लिए नगरपालिका परिषद् से अनुमति लिया जाना अनिवार्य है। आईजीएल पर लगातार ही नियमों के खिलाफ सड़कों को खोदने के आरोप लगते रहे हैं। इसमें आईजीएल द्वारा सोमवार को पटेलनगर नई मंडी स्थित पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास के समक्ष ही सड़क को खोदकर गडढे करवा दिये। यहां पर पहुंचे सभासद देवेश कौशिक और युवा भाजपा नेता विकल्प जैन ने जब यह देखा तो तब तक मजदूरों को लगाकर ठेकेदार चार पांच गहरे गडढे खोदवा चुका था। सभासदों ने मौके पर मजदूरों को हड़काया और ठेकेदार शिशिर भारद्वाज को भी मौके पर बुलवा लिया। उन्होंने सड़क खोदने की अनुमति दिखाने के लिए कहा तो ठेकेदार ने अनुमति होने से इंकार कर दिया, इसको लेकर उसको फटकार लगाते हुए तत्काल ही सभी गडढ़ों को बंद कराया और इस सम्बंध में चेयरपर्सन को भी अवगत कराया गया।

सभासद देवेश कौशिक ने बताया कि आईजीएल को नगरपालिका ने केवल 2023 तक ही पाइप लाइन बिछाने के लिए अनुमति प्रदान की थी, इसके बाद कोई अनुमति नहीं दी गई, लेकिन बिना अनुमति के ही आईजीएल द्वारा 2024 और अब 2025 में पाइप लाइन डालने के लिए शहरी क्षेत्र में सड़कों को खोदा जा रहा है। बताया कि इस सम्बंध में चेयरपर्सन को शिकायत कर कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए मांग की गई है। ठेकेदार शिशिर भारद्वाज ने बताया कि वो आईजीएल कंपनी में लंबित लाइन के प्रकरणों का काम कर रहे हैं। उनके पास कोई अनुमति नहीं है, लेकिन यह कार्य आवश्यक होने के कारण कंपनी के कहने पर वो करा रहे थे। चेयरपर्सन आवास के समक्ष वाली साइड में करीब 100 मीटर पाइप लाइन का कार्य काफी दिनों से लंबित चल रहा है। इसी को डालने के लिए गडढे कराये गये थे, जिनको सभासदों के ऐतराज के बाद बंद करा दिया गया है। कंपनी को इससे अवगत कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  किवाना पहुंचे मंत्री जयंत और अनिल कुमार ने मृतक को दी श्रद्धांजलि

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि बिना अनुमति के ही उनके आवास के समक्ष आईजीएल पाइपलाइन डालने का प्रकरण सामने आया। इसमें निर्माण विभाग के जेई कपिल कुमार को नियमानुसार कार्यवाही कराये जाने के लिए कहा गया है। साथ ही उनसे रिपोर्ट भी मांगी गई है। जहां भी कंपनी के द्वारा बिना अनुमति के सड़क निर्माण को क्षति पहंुचाई गई है। उसकी जानकारी मिलने के बाद इसके लिए कंपनी से क्षतिपूर्ति वसूलने और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  कोहरे का कहर-ट्रक काली नदी में गिरा, चालक की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई सरकार की हर दलील, कांवड़ मार्ग पर नाम नहीं लिखेंगे दुकानदारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कोहरे का कहर-ट्रक काली नदी में गिरा, चालक की मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेटों और बहुओं से मिला अपमान बना जहर, पिता

Read More »