MUZAFFARNAGAR-ईंट भट्टे से युवती का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। अपने माता पिता के साथ ईंट भट्टे पर पथेर के रूप में मजदूरी करने वाली युवती का रात के समय अपहरण कर लिया गया। मामले में युवती की मां ने दो आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का मानना है कि प्रकरण प्रेम प्रसंग का हो सकता है। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

थाना भोपा क्षेत्र के गांव करहेडा निवासी विधवा महिला ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि वो अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए ईंट भट्टे पर ही रहते हुए पथेर के रूप में काम करती है। उसकी बेटी भी यहां पर मजदूरी करती है। यहीं पर कमरा मिला हुआ है, जहां पर वो रहती हैं। महिला ने आरोप लगाया कि बागपत जिले के बडावत गांव निवासी युवक रवित अपने दोस्त राहुल पुत्र इन्द्रपाल निवासी रहकडा थाना भोपा के साथ रात्रि के समय भट्टे पर आया और उसकी लड़की को जबरदस्ती बहला फुसलाकर दोनों अपने साथ ले गये। सुबह जब लड़की नहीं मिली तो तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। इसके बाद रवित ने महिला के दामाद मनोज पुत्र इलम सिंह निवासी बाकरनगर, भोपा को फोन किया और बताया कि उनकी लड़की उनके पास है और यदि पुलिस को शिकायत की तो उसकी हत्या कर देंगे। मनोज ने यह बात अपनी सास को बताई। मनोज भी अपनी सास के साथ ही भट्टे पर पथेर का काम करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रवित और राहुल के खिलाफ युवती के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  फेडरेशन ने लगाया शीतल जल का प्याऊ, मीनाक्षी-अंजू ने बांटा शरबत

घर में सोती महिला से बलात्कार का प्रयास

मुजफ्फरनगर। अपने बच्चों के साथ घर में सो रही महिला के साथ आधी रात घर में घुसे व्यक्ति ने अश्लील हरकतें करते हुए बलात्कार का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर माजरा निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो अपने बच्चों के साथ अपने घर में सो रही थी कि गांव निवासी उमेश उर्फ छोटा पुत्र अमरपाल रात्रि करीब डेढ़ बजे उसके घर में घुस आया। उसको अकेला देखकर आरोपी ने महिला का मुंह दबा लिया और कपड़े उतारने शुरू कर दिये। खींचतान में महिला के कपड़े फाड़ दिये और बलात्कार का प्रयास किया। बचाव के लिए महिला ने उसके कब्जे से छूटकर शोर मचाया तो उसकी सास और अन्य ग्रामीण मौके पर आ गये। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में दो बीघा जमीन के लिए बड़ा बवाल

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भूमि पूजन में केवल मंत्री को बुलाने पर नाराज हुए मदन भैयाआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12

Read More »