बारिश थमी, लेकिन मुसीबत से घिरा गरीब फरजाना का परिवार

मुज़फ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा गांव में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण स्थित तालाब ओवरफ्लो हो गया, जिससे तालाब का गंदा पानी आसपास के गरीब ग्रामीणों के घरों में घुस गया। इस जलभराव ने स्थानीय निवासियों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

गांव की एक निवासी फरजाना का कहना है कि उनके घर के चारों ओर कई फीट पानी भरा हुआ है, जिससे उनका मकान एक टापू की तरह नजर आ रहा है। पानी के चलते न तो मकान से बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता बचा है और न ही कोई सहायता अब तक उन्हें मिली है। मकान की एक दीवार गिर चुकी है और बाकी मकान के गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

फरजाना अपने पति और बच्चों के साथ इसी डूबे हुए मकान में रहने को मजबूर है। उन्होंने ग्राम प्रधान से शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब फरजाना और अन्य प्रभावित ग्रामीण सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं और जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  BIG PLAN-द्वापर युग के सनातनी वैभाव का दर्शन कराएगा शुक्रतीर्थ

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  संस्कार और अनुशासन सफलता की सीढ़ीः विकल्प जैनजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »