रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर मस्जिद और दुकान बनाने पर रोष

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के सामने निष्क्रांत व शत्रु सम्पत्ति पर बनी मस्जिद और दुकान बनाये जाने के प्रकरण में शुक्रवार को हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करते हुए डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाये जाने की मांग की।

संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वावधान में दर्जनों हिंदू व सामाजिक संगठन के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद उनको संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय संजय सिंह को सौंपा। हिन्दूवादी नेताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर भू माफियाओं ने कब्जा करके मस्जिद व दुकानों का निर्माण किया है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा यह मुद्दा उठाने पर जिलाधिकारी ने जांच कमेटी नामित की, जिसने अपनी जांच में उसे सरकारी संपत्ति माना है, परंतु शासन द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण गिराए जाने के आदेश होने के बाद भी इस अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा ध्वस्त नहीं किया जा रहा है। हिन्दूवादी संगठनों के द्वारा मांग की गई कि इस सरकारी संपत्ति में अवैध रूप से बनी मस्जिद व दुकानों को तुरंत ध्वस्त कराया जाए व जितने समय तक इस पर कब्जा किया गया है इतने समय का इनसे किराया वसूल कर इन्हें भू माफिया घोषित किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासन द्वारा यदि जल्दी ही इस पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा संस्थापक मनोज सैनी, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, शिवसेना मंडल महासचिव डा. योगेंद्र शर्मा, हिंदू जागरण मंच जिला सहसंयोजक पंकज भारद्वाज, शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, शिवसेना मंडल महासचिव राजेश कश्यप, विश्व हिंदू पीठ जिलाध्यक्ष बसंत कश्यप, हिंदू शक्ति दल के अक्षय शर्मा, बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक विकास अग्रवाल, हिंदू रक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष कमलदीप, गोरख सेवा समिति अध्यक्ष रविंद्र नायक, चेतक संगठन के पंकज शास्त्री, हिंदू क्रांति दल से मनीष गर्ग, संदीप कुमार, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से गुरु गौर, हिंदू रक्षा दल से सतीश वर्मा, किसान सेना मंडल अध्यक्ष अवनीश चौहान, भवानी सेना से अनीता ठाकुर, नारी सेना से अनीता चौधरी, अंशुल चौधरी, सनातनी हनुमान सेना से सचिन जोगी, शुभम जोशी विद्यार्थी सेना, अरुण कुमार युवा सेना, अमित शर्मा राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की खंडित, रोष व्याप्त

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  सीडीओ संदीप भागीया का नोएडा तबादला, मेरठ से देशभूषण आयेकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-व्यापारी को लूटने वाले छह बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्टपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »