MUZAFFARNAGAR-दो सभासदों ने कब्जाई पालिका की भूमि

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में भ्रष्टाचार में भी पूरी तरह से साम्प्रदायिक भाईचारा निभाया जा रहा है। दो सभासदों ने नगरपालिका की भी जमीन पर अपना कब्जा कर लिया। मामले में शिकायत हुई तो पालिका प्रशासन भी नींद से जागा और एक प्रकरण में पालिका के संपित्त विभाग ने भूमि को कब्जा मुक्त करते हुए सभासद का ताला तुड़वाकर अपना ताला डाल लिया तो दूसरे प्रकरण में अंतर विभागीय समिति का गठन करते हुए अपनी भूमि वापस पाने की तैयारी कर ली गई है।

नगरपालिका परिषद् की संपत्ति पर लगातार कब्जे के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही प्रकरण पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में इसमें दो सभासदों जिसमें एक हिन्दू बस्ती और दूसरी मुस्लिम बस्ती से हैं, पर पालिका की ही भूमि को कब्जाने के आरोप सामने आये। शिकायत हुई और पालिका प्रशासन ने जांच कराई तो यह मामले सही साबित हुए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में विद्युत ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा डालने पर पालिका अलर्ट

बताया गया है कि वार्ड 27 के अन्तर्गत मीनाक्षी चौक के पास नगरपालिका के क्वार्टर हैं, यहीं पर पालिका की भूमि भी पड़ी है, जिस पर कुछ निर्माण भी है। इसी भूमि पर एक सभासद ने अपना कब्जा स्थापित करने के लिए दरवाजा लगाया और ताला डाल लिया, जबकि भूमि नगरपालिका की संपित्त है। मामले में शिकायत हुई तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर संपत्ति विभाग ने भागदौड़ कर जांच की, जिसमें शिकायत सही साबित हुई और पालिका भूमि पर सभासद का कब्जा पाया गया। विभाग ने रिपोर्ट दी तो पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने संपत्ति से सभासद को कब्जा हटवाया और टीम को भेजकर सभासद का ताला तुड़वाकर पालिका का ताला लगवाते हुए संपत्ति अपनी निगरानी में ली गई।

इसके साथ ही रुड़की रोड पर पुलिस चौकी के पास वार्ड 32 के अन्तर्गत भी नगरपालिका की संपत्ति पर एक सभासद के द्वारा कब्जा कर अपना कार्यालय तक बना लिया गया। इसमें शिकायत के बाद पालिका प्रशासन ने जांच की। पहले तो अज्ञात के खिलाफ नोटिस चस्पा किया गया, लेकिन जांच में सभासद का नाम सामने आने पर नोटिस जारी कर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया। इसमें सभासद ने उक्त भूमि को अपनी बताते हुए जवाब दिया है कि उस पर वो 12 साल से काबिज हैं। मामला पेचीदा हुआ तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर संपत्ति विभाग ने इसमें कानूनी सलाह ली और अब कानून के रास्ते ही अपनी भूमि को सभासद से कब्जामुक्त कराने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल के बाहर सौन्दर्यकरण पर 70 लाख खर्च करेगी पालिका

पालिका के संपत्ति विभाग के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह ने बताया कि दो स्थानों पर पालिका की अचल संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। मीनाक्षी चौक के पास वाली संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाकर उसको अपनी निगरानी में ले लिया गया है, जबकि रुड़की चुुंगी के पास वाली संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए जांच की गई। इसमें पाया गया है कि यहां पर पालिका के द्वारा भूमि पर शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसी को एक सभासद के द्वारा कब्जाया गया है। यहां पर गेट और अन्य निर्माण कर कार्यालय बनाया गया है। इस मामले में ईओ के निर्देश पर अधिवक्ता से विधिक राय ली गई है। उसके अनुसार राजस्व विभाग और पालिका के संपत्ति तथा निर्माण विभाग से संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की जायेगी। रक्षाबंधन के बाद कब्जा हटवाने की पूरी तैयारी की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

Also Read This

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में अब नया मोड़ आ गया है। होली के दिन हुई युवक तरुण की हत्या के आरोपियों के घर पर दिल्ली नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह बुलडोजर कॉलोनी में पहुंचा और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण को लेकर की गई। बुलडोजर से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। आसपास के मकानों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़ों का उपयोग करते हुए सावधानी से निर्माण

Read More »

अल्मोड़ा जंगलों में आग से धुआं फैलाः अस्पताल में बढ़े मरीज

अल्मोड़ा जंगलों में आग की घटनाओं ने अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। जंगलों से उठ रहा धुआं और वातावरण में फैली धुंध के कारण जिला अस्पताल में आंखों में जलन, सिरदर्द और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे जहां वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं पूरे क्षेत्र में धुआं और धुंध फैलने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जंगलों से उठ रहे धुएं का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा

Read More »

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026: 18 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक किया जाएगा। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 53 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य संपन्न कराया जाएगा। बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 12 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा समाप्त होने से पहले ही बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में कुल पांच केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से निम्न संस्थान शामिल हैं: पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड, डीएन इंटर कालेज रेलवे रोड चौराहा, एसएसडी

Read More »