रामपुर डंपर हादसा: नैनीताल से लौट रहे परिवार पर कहर

रामपुर डंपर हादसा ने बुधवार देर रात पूरे इलाके को दहला दिया। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के पास डंपर की टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें महिला कांस्टेबल लता और उनके दो वर्षीय बेटे की जलकर मौत हो गई। पति किसी तरह बाहर निकलकर बच गए, जबकि चालक फरार हो गया।

नैनीताल से लौट रहा था परिवार

मिलक कोतवाली क्षेत्र के बेहटरा गांव निवासी दान सिंह यादव किराए पर गाड़ियां चलवाने का काम करते हैं। उनके पिता इंदल सिंह होमगार्ड हैं। दान सिंह की पत्नी लता पुलिस विभाग में आरक्षी थीं और वर्तमान में श्रावस्ती जिले में तैनात थीं। बुधवार सुबह करीब छह बजे दान सिंह अपनी पत्नी लता, दो वर्षीय बेटे लड्डू और ममेरे भाई रवि के साथ स्विफ्ट कार से नैनीताल घूमने गए थे। परिवार उसी दिन शाम को वापस लौट रहा था।

इसे भी पढ़ें:  यूपी पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची से सवा करोड़ नाम हटेंगे, एआई ने पकड़े डुप्लीकेट वोटर

काशीपुर गांव के पास हुआ भीषण हादसा

रात करीब 11 बजे गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने कार को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की पेट्रोल टंकी फट गई और वाहन आग की लपटों में घिर गया।

पति के सामने जिंदा जले मां-बेटे

कार की आगे की सीट पर बैठे दान सिंह और रवि किसी तरह बाहर निकल आए। लेकिन पीछे की सीट पर बैठीं लता और उनका मासूम बेटा अंदर ही फंस गए। दान सिंह और रवि मदद के लिए चिल्लाते रहे, पर उनकी आंखों के सामने ही मां-बेटा जिंदा जल गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने और दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि लता गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। लता को शहजादनगर बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में झुलसे रवि का रामपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  स्कूली छात्रा प्रियांशी बनी एक दिन की चौकी प्रभारी, जनता की सुनी समस्याएँ

डंपर चालक फरार, मुकदमा दर्ज

घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। डंपर चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। दान सिंह के भाई उमाशंकर की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शामली से हनुमान जयंती ड्यूटी में आये सिपाही की कार्डियक अरेस्ट से मौत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने बताया कि दान सिंह की पहली पत्नी की भी चार वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दूसरी बार हुए इस भीषण हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रामपुर डंपर हादसा ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शामली से हनुमान जयंती ड्यूटी में आये सिपाही की कार्डियक अरेस्ट से मौतकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-3.50 करोड़ की नकली दवा खरीद में कारोबारी गिरफ्तारपालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »