HEALTH CAMP-रविवार को एमजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य मेला

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक और प्रमुख समाजसेवी रहे स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की स्मृति में रविवार को पूरा स्वास्थ्य मेला लगा नजर आने वाला है। यहां पर प्रत्येक माह के चौथे रविवार को बाबू जी की याद में उनके सुपुत्र उद्यमी सतीश चन्द गोयल द्वारा समाजसेवा के उनके कर्म को समर्पित रहते हुए आंखों का निःशुल्क विराट कैम्प आयोजित किया जा रहा है, इस बार शिविर में मानसिक रोगियों को भी विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा मुफ्त परामर्श देकर लाभान्वित किया जायेगा।

टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन सतीश चन्द गोयल ने बताया कि 23 जून रविवार के दिन सरकूलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल प्रांगण में आंखों के निःशुल्क विराट कैंप के साथ ही इस बार मानसिक एवं मनोरोग चिकित्सा परामर्श कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंखों के शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा केन्द्र गाजियाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा नेत्र रोगियों को परीक्षण और परामर्श देकर लाभ प्रदान किया जायेगा तो वहीं नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ अतिरिक्त सेवा के रूप में डॉ. ज़ेबाईश रहमान (एमबीबीएस, एमडी) के सहयोग से मानसिक एवं मनोरोग रोग चिकित्सा परामर्श कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ज़ेबाईश रहमान मानसिक बीमारी से ग्रस्त रोगियों को उपचार के लिए उचित परामर्श मुफ्त प्रदान करेंगी।

उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से शिविर में पहुंचने और सम्बंधित रोगों से पीड़ित लोगों की मदद करने की अपील की है। शिविर का आयोजन रविवार 23 जून को प्रातः 09.30 बजे से 12.30 बजे तक एमजी पब्लिक स्कूल प्रांगण में किया जायेगा। सतीश चन्द गोयल के द्वारा पूर्व में भी नेत्र चिकित्सा शिविर में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भावना तोमर और साइकेट्री स्पेशलिस्ट डॉ. प्राची जैन के सहयोग से हजारों लोगों को मुफ्त परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित कराया गया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लक्ष्य से भटकने पर एआरटीओ प्रवर्तन के वेतन पर रोक
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *