मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही पर एक्शनः मंडलायुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया नोटिस

गणना प्रपत्र अपलोड करने में गंभीर लापरवाही उजागर, समीक्षा में फिसड्डी पाये जाने पर 22 अधिकारियों व बीएलओ से मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर। एसआईआर की धीमी प्रगति पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एक ईआरओ सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एईआरओ सहित 22 अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने जांच में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, जिससे यह संदेश जाता है कि जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसआईआर की जनपद में धीमी गति है, जिस पर कमिश्नर और डीएम ने नाराजगी जताई है। केवल 22.05 प्रतिशत मतदाताओं के एसआईआर फार्म पोर्टल पर अपलोड हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट समेत 22 अधिकारी और बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी हुए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों की ड्यूटी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तौर पर लगाई गई है। जनपद में 21.12 लाख मतदाताओं का एसआईआर होना है। इसके लिए 1982 बूथों को आधार मानकर काम चल रहा है। इतने ही बीएलओ लगाए गए हैं। निगरानी की जिम्मेदारी जिला स्तरीय और तहसीलस्तरीय अधिकारियों को दी गई है। अभी तक केवल 465771 मतदाताओं का एसआईआर बीएलओ ने संबंधित पोर्टल पर अपलोड किए हैं। जबकि 04 नवंबर से 04 दिसंबर तक चलने वाले एसआईआर अभियान के मात्र नौ दिन ही शेष रहे गये हैं और समयावधि बढ़ाये जाने की अभी कोई संभावना नजर नहीं आती, क्योंकि उत्तर प्रदेश के साथ ही यह अभियान 12 राज्यों में चल रहा है।
एसआइआर कार्य में लापरवाही पर ईआरओ मुजफ्फरनगर विधानसभा सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर के अलावा जिला गन्ना अधिकारी संजय सिंह सिसौदिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सदर ध्यानचंद को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब बगया गया है। इनके अलावा 18 बीएलओ को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। मुजफ्फरनगर विधानसभा के मतदाता पंजीकरण अधिकारी ईआरओ सिटी मजिस्ट्रेट को नोटिस कमिश्नर सहारनपुर के कार्यालय से जारी हुआ है। जबकि अन्य अधिकारियों को जिला निर्वाचन कार्यालय से नोटिस जारी हुए हैं। एसआईआर कार्य में धीमी प्रगति के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही अगले दो दिन में कार्य में सुधार करने की हिदायत दी गई है। ऐसा नहीं होने सख्त कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्ज्वल आत्महत्या प्रकरणः धर्मेन्द्र मलिक ने डीएम से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  पेपर मिलों में आरडीएफ जांच पर बवाल, भाकियू

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »