350वें शहीदी पर्व पर देवबंद में प्रभात फेरी, गुरु तेग बहादुर जी को नमन

देवबंद — हिंद की चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज एवं भाई मतीदास, भाई सतीदास और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी पर्व पर रविवार को नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान हिंदू धर्म और मानवता की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रभात फेरी प्रातः गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, इंडस्ट्रियल एस्टेट, लाजपत नगर कॉलोनी, ब्रहमपुरी कॉलोनी, अशोक विहार और कैलाशपुरम कॉलोनी होते हुए दोबारा गुरुद्वारा साहिब पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “धन गुरु तेग बहादुर साहिब”, “प्रणाम शहीदा नूं”, “जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल” के जयकारों ने वातावरण को श्रद्धा व भक्ति से भर दिया।

इसे भी पढ़ें:  शीतलहर में प्रशासन अलर्ट, रातभर रैन बसेरों और अलावों पर एसडीएम नानपारा की नजर

स्थान-स्थान पर संगत ने फूल वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। सबसे आगे छोटे बच्चों ने हाथों में निशान साहिब लेकर अगुवाई की, जबकि संगत गुरबाणी कीर्तन गाते हुए कदम बढ़ाती रही। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, विजय गांधी, चन्नी बेदी, स्वर्णजीत कौर, भोली मनचंदा, हर्षप्रीत मनचंदा, नीलम रानी, पपिंद्र कौर और सरबजीत कौर ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व सामाजिक संगठनों ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें:  शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

गुरुद्वारा साहिब में संगत को संबोधित करते हुए नगर पालिका ईओ रमापति बैस ने कहा कि गुरुओं ने हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया है, देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

गुरुद्वारा कमेटी द्वारा धार्मिक व सामाजिक प्रतिनिधियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेठ कुलदीप कुमार, गुरजोत सिंह सेठी, सतीश गिरधर, सचिन छाबड़ा, हर्ष भारती, हरविंदर सिंह बेदी, हेमंत गिरधर, प्रिंस कूपर, अनिल मल्होत्रा, राजपाल नारंग, विजय गिरधर, अशोक गुप्ता, अरुण अग्रवाल, दिनेश ऋषि, मोहित मल्होत्रा, अमन सेठी, संदीप धींगड़ा, राजपाल सिंह, अरविंद सिंघल, युवराज अरोड़ा, विशाल गांधी, अमित भारती व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में लाल खून का काला खेल: मुजफ्फरनगर में चार ब्लड बैंक सील

रेलवे रोड स्थित श्री बालाजी कॉम्प्लेक्स पहुंचने पर आरएसएस व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया और हलवे का प्रसाद वितरित किया।

इस दौरान आशुतोष गुप्ता, डॉ. महेंद्र सैनी, योगेंद्र गोयल, अरविंद भारद्वाज, पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, वैभव अग्रवाल, अजय गांधी, अजय जैन, राजेश अनेजा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  T-20–उद्यमियों की पिच पर बराबर रहे संजीव बालियानलोकार्पण

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »