MUZAFFARNAGAR-प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथः डाॅ. सुधीर सैनी

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और रालोद के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मार्च को मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। जनपद में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्तर पर सफल बनाने के लिए रविवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भिन्न भिन्न प्रकोष्ठ की अहम बैठक लेकर दिशा निर्देश दिये और मुजफ्फरनगर में प्रबुद्ध सम्मेलन में जिलेभर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित करने पर विचार मंथन किया गया।

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि रविवार को गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी ने पार्टी के समस्त प्रकोष्ठ, जिला संयोजकांे और सह संयोजकों के साथ बैठक कर बताया कि 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मार्च को जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद इंटर काॅलेज में प्रातः 10 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने इसे सौभाग्य की बात बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो की बड़ी बड़ी रैलियां संबोधित करते रहते हैं, वो मुजफ्फरनगर में वह पहली बार मुजफ्फरनगर के प्रबुद्ध लोगों के बीच सीधा संवाद करने के लिए उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर लोगो में अत्याधिक उत्साह दिखाई दिया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका के संविदा सफाई कर्मियों के लिए मांगा वर्दी भुगतान

बैठक को जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी के साथ ही पूर्व विधायक अशोक कंसल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयोजक कुश पुरी, लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक देवव्रत त्यागी, प्रभारी नीरज शर्मा ने संबोधित किया। बैठक में श्रीगोपाल माहेश्वरी, कुंज बिहारी अग्रवाल, प्रवीण चैधरी, सुनील तायल, पवन सिंघल, कीरत सैनी, प्रवीण जैन, प्रवीण खेडा, कृष्ण कुमार तायल, संदीप शर्मा, विजय प्रजापति, सतीश शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, अशोक सिंघल, श्याम सिंह सैनी, बृजेश दीक्षित, धर्मेंद्र तायल, विशाल गर्ग, पिंटू त्यागी, पवन अरोरा, ब्रज किशोरी, अशोक बाटला, डा. संदीप शर्मा, मूलचंद प्रधानाचार्य, सतीश शर्मा, निशांत जैन, प्रमोद मित्तल, सुभाष चौहान, सुनील तायल, आशीष तोमर, पवन सिंघल, राजीव गर्ग और अजय सिंघल आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज: पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या, दोस्त पर शक

Also Read This

50 हजार से अधिक लोगों के गैस कनेक्शन होंगे निलम्बित

  आगरा:  जिले में 50 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही है, जो पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं। आधार से डेटा मिलान के बाद इनके एलपीजी कनेक्शन निलंबित किए जाएंगे, हालांकि जरूरत पड़ने पर इन्हें दोबारा बहाल कराया जा सकेगा। आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति पहले से मौजूद है, वहां एलपीजी (LPG) कनेक्शन को निलंबित कर दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के कड़े निर्देशों के बाद, पूर्ति विभाग ने ऐसे 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन को बंद करने की तैयारी कर ली है, जिनके पास दोहरे कनेक्शन हैं। इस महत्वपूर्ण कदम को उठाने के लिए,

Read More »

खान सर को पटना कोर्ट से अंतरिम राहत, फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक

पटना। फैजल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने फिलहाल उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इसका सीधा अर्थ है कि अभी खान सर की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी। खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई थी। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को अदालत ने अंतरिम सुरक्षा देते हुए पुलिस से केस डायरी और आपराधिक इतिहास से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावलीइस मामले में अगली सुनवाई

Read More »

देर रात तक सजा ऑल इंडिया मुशायरा, शायरों के कलाम पर झूमे श्रोता

खतौली। नगर में जीटी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उर्दू अदब, साहित्य और आपसी भाईचारे की खुशबू से महके इस आयोजन में शायरी के रंगों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता बार-बार दाद देने को मजबूर हो गए। नगर में आयोजित इस साहित्यिक आयोजन का शुभारंभ हाजी नौशाद अहमद उर्फ मोनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद माज अहमद मोनी ने शमा रोशन कर मुशायरे की विधिवत शुरुआत कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अखलाक आढ़ती ने की, जबकि निजामत का दायित्व मशहूर शायर

Read More »

ट्यूबवैल ऑटोमेशन में बड़ा खेलः वर्क ऑर्डर के बाद भी रूकावट

जलकल विभाग में पुरानी और नई फर्म के बीच फंसे सहायक अभियंता अनुज कुमार की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल   पुरानी फर्म से 20 लाख का नया सॉफ्टवेयर लगवाया, नई फर्म के वर्क ऑर्डर में फंसाया शर्त का पेंच मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी को व्यवस्था और नियमों पर इस कदर हावी कर रहे हैं कि शासन से लेकर प्रशासन तक भी हैरान है। ताजा मामला जलकल विभाग में शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवैल के ऑटोमाइजेशन व्यवस्था के नए टैण्डर का है। करीब चार साल बाद इसके लिए खुली निविदा पालिका प्रशासन ने कराई तो पूरी अव्यवस्था की पोल खुलती नजर आ

Read More »