मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को दिया हनुमंत कथा का निमंत्रण

मुजफ्फरनगर। जनपद मेरठ में होने जा रही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज की भव्य ष्हनुमंत कथाष् का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निमंत्रण।


लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुजफ्फरनगर सदर सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार मंे स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सनातन कथा समिति के पदाधिकारियों के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की पावन कथा में आगमन हेतु निमंत्रण दिया। मंत्री कपिल देव ने लखनऊ से जानकारी देते हुए बताया कि सनातन कथा समिति मेरठ द्वारा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुख से हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 25 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित रहेगी, मंत्री कपिल देव ने सभी सनातनियों से इसमें आने एवं धर्म लाभ उठाने की अपील की तथा समिति के पदाधिकारी को इस महाआयोजन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य संयोजक नीरज मित्तल, संयोजक रक्षित जिंदल, संयोजक सनी चौधरी, संयोजक चिराग गुप्ता, संयोजक पुलकित बंसल मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभः पवन गोयल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *