KANWAR YATRA-पंडित वैष्णो ढाबा पर ‘गोपाल’ निकला तजम्मुल

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा मार्ग पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में स्थित पंडित जी वैष्णो ढाबे पर पहचान अभियान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पहचान प्रकरण में नया खुलासा सामने आया है। जिस युवक की धार्मिक पहचान को लेकर पेंट उतारने के प्रयास से यह विवाद शुरू हुआ था, उसने खुद को गोपाल बताया था, लेकिन आधार कार्ड से उसकी असली पहचान तजम्मुल के रूप में हुई है।

बता दें कि योग साधना आश्रम बघरा के संचालक स्वामी यशवीर महाराज बीते छह दिन पहले कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली-दून हाईवे पर रथेड़ी के समीप स्थित पंडित जी वैष्णो ढाबे पर पहुंचे थे। वहाँ उन्होंने कर्मचारियों की धार्मिक पहचान को लेकर पूछताछ की थी। इस दौरान ढाबे के मैनेजर धर्मेंद्र भारद्वाज निवासी रामपुर तिराहा ने ढाबे के मालिक के रूप में खतौली निवासी सनव्वर का नाम लिया था। आरोप है कि धर्मेंद्र ने पहचान को लेकर सच बताया तो उसके साथ ढाबे पर मारपीट की गई। घटना के समय मेरठ निवासी ढाबा मालिक दीक्षा शर्मा भी मौजूद थीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दीक्षा शर्मा, सनव्वर, उसका बेटा आदिल, साथी जुबैर व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो शातिर घायल

इससे पुलिस पुलिस ने ढाबे पर एक कर्मचारी की धार्मिक पहचान के लिए उसकी पेंट उतारने के आरोप में कार्यवाही की और ढाबे पर पहुंचकर कर्मचारियों की पहचान करने वाले हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नोटिस जारी किए हैं। इससे संगठनों में रोष फैल गया है। नोटिस प्राप्त करने वालों में सुमित बजरंगी दतियाना, राकेश, रोहित त्यागी उत्तर रामपुरी, विवेक आनंदपुरी, सुमित सुभाष नगर, सनी बचन सिंह कॉलोनी शामिल हैं। पुलिस की ओर से पूछताछ में यह जानकारी की जा रही है कि वे किस अधिकार से ढाबे पर कर्मचारियों के पहचान पत्र जांचने पहुंचे थे।

संयुक्त हिंदू मोर्चा ने इस कार्रवाई को कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी है। यशवीर महाराज ने भी कहा कि अगर उत्पीड़न नहीं रुका तो आंदोलन किया जाएगा। विवाद के बीच गुरुवार को संयुक्त हिंदू मोर्चा के पदाधिकारी लोकेश सैनी व अन्य कार्यकर्ता फिर हाईवे पर स्थित ढाबों पर कर्मचारियों की पहचान जांचने पहुंचे। इसी बीच प्रकरण में नया खुलासा हुआ कि ढाबे पर पेंट उतारकर पहचान कराने के लिए जबरदस्ती करने का आरोप लगाने वाला कर्मचारी गोपाल भी बहरूपिया निकला। आधार कार्ड से इस कर्मचारी की पहचान हुई तो गोपाल अब तजम्मुल के रूप में सामने आया। पूछताछ में तजम्मुल ने बताया कि ढाबा संचालक सनव्वर ने ही उसे नाम बदलकर काम करने को कहा था। हिंदूवादी नेताओं ने मामले में कार्यवाही करने की मांग की है। नई मंडी कोतवाली पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। आरोपी पक्ष की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सनव्वर ढाबे का ठेकेदार है, मालिक दीक्षा शर्मा ही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो बस और 5-6 कार में आये 100 लोगों ने टोल कर्मियों को पीटा

नरेश टिकैत बोले-डीजे और डाक कांवड़ पर लगे प्रतिबंध

मुजफ्फरनगर। कावड़ यात्रा को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और खाप चौधरी नरेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा सांप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक एकता का प्रतीक है, जिसमें हर धर्म के लोग मिलजुल कर कावड़ियों की सेवा करते हैं।

नरेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में अपने भाई राकेश टिकैत के आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि डीजे और डाक कावड़ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनसे शांति भंग होती है और कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। टिकैत ने कहा कि डीजे कावड़ की आवाज और ऊंचाई पर सीमा तय होनी चाहिए। तेज लाइट और तेज आवाज से दिल के मरीजों को परेशानी होती है। डीजे कावड़ में किसी भी धर्म या जाति के खिलाफ गाने नहीं बजने चाहिए। कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह का झगड़ा या विवाद न हो।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बालाजी यात्रा में अपनी धमक जमाने आया रावण डीजे जब्त

टिकैत ने कहा कि जो कावड़ यात्री लड़ाई-झगड़ा करता है, उसकी कावड़ खंडित मानी जाती है। उन्होंने मुस्लिम समाज की भूमिका को भी सराहा और पुरकाजी नगर पालिका अध्यक्ष जहीर फारूकी का नाम लेते हुए कहा कि वो मुसलमान होकर भी कावड़ यात्रा में सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुसलमान हिंदुओं के नाम से होटल चला रहा है, तो यह हिंदू धर्म के प्रति उसकी आस्था का प्रतीक है, धार्मिक आयोजनों को लेकर किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए और प्रशासन को चाहिए कि वह डीजे व डाक कावड़ पर सख्त निगरानी रखे। 

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ सुरक्षा उत्तर प्रदेश: सीएम की सुरक्षा कड़ी, हर जिले में विशेष यूनिटकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  ZILA BADAR-हिंदूवादी नेता अंकुर राणा को जिला बदर करने पर आक्रोशपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »