सपा विधायक पंकज मलिक ने पोंछे डिलीवरी बॉय विशाल की आंख के आंसू

मूसलाधार बारिश में डिलीवरी देने जाते समय शिव चौक के जलभराव में गिर गया था मोबाइल फोन
मोबाइल खोने से रोजी-रोटी पर आ गया था संकट, विधायक पंकज ने घर बुलाकर भेंट किया नया फोन

मुजफ्फरनगर। दो दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के दौरान शिव चौक पर जलभराव के बीच बाइक फिसलने से डिलीवरी बॉय विशाल प्रजापति निवासी रामपुरी का करीब 45 हजार रुपये कीमत का मोबाइल पानी में गिरकर गुम हो गया था। घंटों तलाश के बावजूद मोबाइल नहीं मिलने पर विशाल भावुक हो गया था। मोबाइल के बिना डिलीवरी का काम बंद होने से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। घटना के बाद रोकर मदद की गुहार करते विशाल की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब वायरल हुई थी, गुरूवार को इस डिलीवरी बॉय की आंख के आंसू पोंछने का काम सपा विधायक पंकज मलिक ने किया।

इसे भी पढ़ें:  ड्रीम प्रोजेक्ट पर तकरारः एमडीए के सौन्दर्यकरण कार्य पर नगरपालिका का बड़ा ऐतराज

मोबाइल खोने के बाद डिलीवरी बॉय विशाल ने नगर पालिका से मदद की गुहार लगाई थी। उसको मदद का इंतजार कहीं ओर से था, लेकिन मदद के लिए जो हाथ आगे बढ़े वो सत्ता पक्ष से नहीं थे, बल्कि विपक्षी खेमे के एक विधायक के थे। जबकि सत्ता से यहां नगर विधायक योगी सरकार में मंत्री हैं, चेयरमैन भी भाजपा से हैं, जिला पंचायत इसी बीच चरथावल विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक पंकज मलिक को उसकी परेशानी की जानकारी हुई। विधायक ने पहल करते हुए विशाल को खोजकर अपने आवास पर बुलाया और उसे नया मोबाइल फोन भेंट किया। नया मोबाइल पाकर विशाल के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने विधायक पंकज मलिक का आभार जताते हुए कहा कि अब वह दोबारा अपना डिलीवरी का काम शुरू कर सकेगा। विधायक की इस पहल से आर्थिक परेशानी से जूझ रहे युवक को बड़ी राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें:  तमिलनाडु के किसान आंदोलन को समर्थन, राकेश टिकैत पहुंचे कोयम्बटूर

विशाल ने बताया कि उसने रोजगार चलाने के लिए मोबाइल फोन किश्तों पर लिया था और अभी तक केवल दो किश्त ही जमा कर पाया था। तीसरी किश्त भी देनी है। परिवार की आजीविका की जिम्मेदारी उसके और उसके पिता के कंधों पर है। विशाल डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है, जबकि उसके पिता फेरी लगाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। मोबाइल खोने के बाद वह काम नहीं कर पा रहा था और किश्त का कर्ज भी उसके ऊपर था, जिसके चलते वह काफी तनाव में था। विशाल ने कहा कि सपा विधायक पंकज मलिक का उपकार वो और उनका परिवार कभी नहीं भूल पायेगा। सरकार की बात करने वाले जनप्रतिनिधियों ने उसकी कोई मदद नहीं की, वो दो दिनों से मदद का इंतजार कर रहा था। इस मदद के लिए वो सपा विधायक का )णी हो गया है और ताउम्र उनका आभार रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयुर्वेदिक चिकित्सक की दुकान में चोरी का प्रयास
Share This Article