सहारनपुर: नवनियुक्त एसएसपी आशीष तिवारी ने देवबंद थाने का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

सहारनपुर। जनपद के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कार्यभार संभालते ही जिले की पुलिस व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने देवबंद थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाने की साफ-सफाई, हवालात, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय तथा अभिलेखों के रख-रखाव की गहनता से जांच की। उन्होंने थाने में रखे गए विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों की स्थिति का भी बारीकी से जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्था, शिथिलता और लापरवाही देखने को मिली, जिस पर एसएसपी आशीष तिवारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थानों में अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में 48 दिवसीय भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन

एसएसपी ने यह भी कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अभिलेखों में गड़बड़ी या जनता के साथ दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी आशीष तिवारी का यह निरीक्षण उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग में संभावित सख्त अनुशासन की शुरुआत माना जा रहा है। उनके सक्रिय और अनुशासनात्मक रुख से यह संकेत स्पष्ट हो गया है कि पुलिसिंग में लापरवाही अब महंगी पड़ेगी। पुलिस महकमे में एसएसपी की यह पहल पुलिसिंग की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुस्लिम समाज के भाईयो से अपील ईद उल अज़हा पर साफ सफाई का रंखे विशेष ध्यान, शासन प्रशासन कि गाईड लाईन का करें पालन - चौधरी दानिश दिला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हजारों मुसलमानों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज़स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुस्लिम समाज के भाईयो से अपील ईद उल अज़हा पर साफ सफाई का रंखे विशेष ध्यान, शासन प्रशासन कि गाईड लाईन का करें पालन – चौधरी दानिश दिलावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुस्लिम समाज के भाईयो से अपील ईद उल अज़हा

Read More »