देवबंद पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी नासिर गोली लगने से घायल

देवबंद पुलिस मुठभेड़ में  देर रात पुलिस और गौकशों के बीच गोलियां चलने की घटना सामने आई है। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी गौकश नासिर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया।

 घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जंगलों में कांबिंग अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर रोड पर चांद कालोनी के मोड़ पर पुलिस टीम रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

इसे भी पढ़ें:  भक्तामर महामंडल विधान के 17वें दिन हुआ विशेष अनुष्ठान, महाराज श्री ने बताया भक्तामर का दिव्य अर्थ

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान नासिर पुत्र इकबाल उर्फ बाला निवासी मोहल्ला बेरियान, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नासिर गौकशी के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कांबिंग कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  नगर देवबंद और आस पास के गांवो में ईद उल अज़हा कि नमाज़ सकुशल समपन्न होने पर ज़िला और नगर का प्रशासन बधाई का पात्र - डां अनवर सईद

 पुलिस ने घायल आरोपी के पास से एक तमंचा, दो खोखे, एक कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमर पाल शर्मा, एसआई अजब सिंह, एसआई संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, हेड कांस्टेबल ब्रह्मप्रकाश, कांस्टेबल पवन सिरोही और कांस्टेबल अनुज सिरोही सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए इलाके में लगातार सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में 48 दिवसीय भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन
Share This Article