सभासद मौo वाजिद मलिक ने भायला फाटक का रास्ता खुलवाने के संबंध में एक ज्ञापन देवबन्द उप जिलाधिकारी को सौपा

देवबन्द:- नगर के भायला रेलवे फाटक पार करने के लिए पुल बनवाने का प्रस्ताव कुछ महीनो पहले पास हुआ था जो कार्य प्रगति पर है। ताकि जनता को फाटक पार करने के लिए आने-जाने में कठिनाई ना हो। पुल का निर्माण रेलवे द्वारा पास कराया गया था। लेकिन दो-तीन दिन से जनता के बाईक से आने जाने के लिए बेरी केटिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। इसी को लेकर आज सभासद मौ. वाजिद मालिक द्वारा अपने साथियों सहित ज्ञापन लेकर एसडीएम कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने देवबन्द उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में मांग की गई है की पिछले दो-तीन दिनों से भायला फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से गांव से शहर आने वाले लोगों को और शहर से अपने खेतों में जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।भायला रोड के दुकानदार भी यह रास्ता बंद होने की वजह से परेशान है पहले यहां को मोटरसाइकिल से आने जाने का रास्ता खुला हुआ था जिससे आना जाना हो रहा था अब रेलवे द्वारा रास्ता बिल्कुल बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से लोगों को रणखण्डी फाटक या कासिमपूरा फाटक से गुजरना पढ़ रहा है। कम से कम लोगों को मोटरसाइकिल से आने जाने का रास्ता खुलवा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों मे सभासद रिहाना पत्नी शराफत मलिक, सभासद मौo औसाफ सिद्दीकी, सभासद शाहिद हसन, सभासद अख्तर अंसारी, सभासद बिलकीस पत्नि रिजवान गोर, सभासद अफसा लियाकत, आदि लोग उपस्थित रहे

इसे भी पढ़ें:  धर्मनगरी देवबंद में धूमधाम से मनाया गया आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 63वां अवतरण दिवस

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद: लखनौती फायरिंग केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस बरामदजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »