देवबन्द मे जैन समाज ने जैन धर्म के 23वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान पा‌र्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया

देवबंद. देवबन्द मे जैन समाज ने जैन धर्म के 23वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान पा‌र्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया  सकल जैन समाज , श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति व वर्षायोग समिति ने आराध्य धाम प्रेणता आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के सानिध्य में 31 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को श्री दिगम्बर जैन पा‌र्श्वनाथ मंदिर जी सारगवाड़ा , श्री दिगंबर जैन पा‌र्श्वनाथ मंदिर जी बहारा , श्री दिगंबर जैन मंदिर जी कानूनगयान , श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर नेचलगढ़ मे भगवान पा‌र्श्वनाथ के समक्ष क्रमशः श्री रविंद्र कुमार रजत कुमार सजल जैन अर्णव जैन , श्री महिपाल मुकेश कुमार वैभव जैन , श्री महिपाल अजय कुमार शुभम ऋषभ जैन , श्री महेशचंद रजनीश कुमार नमन जैन अक्षत जैन , श्रीपाल प्रवीण कुमार जैन ने बोली द्वारा 23-23 किलो के निर्वाण लाडडू अर्पित किए । इससे पूर्व महाराज श्री के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक,शांतिधारा, पूजा-अर्चना, भक्तांमर विधान कराया गया। जिसमें प्रथम शांतिधारा श्री संदीप कुमार नमन रजत जैन और द्वितीय शांतिधारा श्री अतुल कुमार अंकित हर्षित जैन ने सौभाग्य प्राप्त किया। श्रीजी की पूजा-अर्चना करके व चारों जैन मंदिर में निर्वाण लाडडू चढा़ने के उपरांत महाराज श्री की आहारचर्या डॉक्टर डी.के. जैन के यहां हुई।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर


 


महाराज श्री ने अपने प्रवचन में भगवान पा‌र्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर कहा की जैन धर्म में, भगवान पार्श्वनाथ 23वें तीर्थंकर थे, और सम्मेद शिखर (पारसनाथ पर्वत) पर उन्हें निर्वाण प्राप्त हुआ था। निर्वाण लड्डू चढ़ाने का कार्य, भगवान पार्श्वनाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने का एक तरीका है। साथ ही उन्होंने अपने प्रवचन में भक्तांमर विधान के 21वें काव्य को पढ़कर इसका भवार्थ बताया कि इस पृथ्वी पर मैने विष्णु और महादेव देखे, तो ठिक हि है, क्योंकि उन्हे देखकर आपको देखने के बाद मन तृप्त हुआ, हृदय को संतोष प्राप्त हुआ, अच्छा हुआ, कि मैने उन्हे पहले देखा, अन्यथा एक बार आपको देखने के बाद क्या इस पृथ्वी का और कोई भि देव जन्म जन्मांतर मे भायेगा? अर्थात आपके समान कोई देव नही, आपकि किसीसे तुलना नही, जो एक बार आपके दर्शन कर ले, आपके चरण मे आ जाये, फिर उसे कोई अन्यमत कि प्रशंसा नही होती। आपका वीतराग रुप हि मन को शांति तथा स्थिरता प्रदान करता है। इस निर्वाण मोहत्सव मे सुदेश जैन, अतुल जैन, अनुज जैन, सुनील जैन,सतिश जैन, अंकित जैन, अखिल जैन , अजय जैन , मोनी जैन, मनोज जैन(पिल्लो), नूतन जैन सुनीता जैन,संगीता जैन,नेहा जैन सविता जैन,डोली जैन, नीलिमा जैन शिल्पी जैन,स्वाति जैन आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर: नवनियुक्त एसएसपी आशीष तिवारी ने देवबंद थाने का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर: नवनियुक्त एसएसपी आशीष तिवारी ने देवबंद थाने का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगीकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रापालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »