जैन समाज ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व और श्री श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

देवबंद। जैन समाज ने रक्षाबंधन पर्व और जैन धर्म के 11वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। यह भव्य आयोजन श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर जी, सारगवाड़ा में आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर में प्रातः बेला में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद विभिन्न धार्मिक क्रियाओं का आयोजन किया गया। भक्तों ने भक्तामंर विधान, भगवान श्रेयांसनाथ का पूजन, रक्षाबंधन पूजन, और मुनि विष्णु कुमार का पूजन किया। 700 मुनियों की पूजा कर अर्ध चढ़ाए गए, और इस अवसर पर भगवान श्रेयांसनाथ के मोक्ष कल्याणक पर लड्डू की बोली भी लगी। समारोह में भगवान श्रेयांसनाथ के मोक्ष कल्याणक पर लड्डू की बोली लगाने का कार्य श्री दिनेश कुमार जैन (सरसावा) और डॉ. श्रेयांस जैन (फरीदाबाद) द्वारा किया गया। इन दोनों ने धर्म की रक्षा करने का संकल्प लिया और निर्वाण लड्डू चढ़ाए। इसके साथ ही, प्रात: बेला में श्री आकाश कुमार अभिषेक जैन और प्रखर जैन (प्राची मोटर्स) को भी शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इनकी ओर से 30वें दिन का भक्तामंर विधान संपन्न हुआ। धर्म सभा में आचार्य श्री ने रक्षाबंधन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। साथ ही, उन्होंने जैन धर्म के रक्षाबंधन के इतिहास को भी साझा किया, जिसमें मुनि विष्णु कुमार ने राजा बलि से भिक्षा में तीन पग धरती मांगी और तीन पग में ही सारा संसार नाप कर मुनियों की रक्षा की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

 

आचार्य श्री ने यह भी बताया कि रक्षाबंधन पर्व का उद्देश्य धर्म, आपसी प्रेम, और मित्रता को बढ़ावा देना है। यदि रिश्तों में वात्सल्य और सच्चाई नहीं है, तो वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलता। इस दिन हम संकल्प लें कि हम सदैव धर्म की रक्षा करेंगे और हर संकट में अपने देश, परिवार और मित्रों का साथ देंगे। आचार्य श्री ने भगवान श्रेयांसनाथ के जीवन के बारे में भी बताया, जिन्होंने राजपाट, धन-संपत्ति और भौतिक सुखों को त्याग कर मोक्ष की ओर रुख किया। उन्होंने मानव जीवन के कल्याण के लिए सम्मेद शिखर पर्वत से मोक्ष प्राप्त किया और समाज को यह संदेश दिया कि जीवन में केवल भौतिक सुखों की प्राप्ति नहीं, बल्कि आत्मकल्याण और मोक्ष की प्राप्ति भी आवश्यक है। इस अवसर पर जैन समाज के कई प्रमुख सदस्य, जिनमें बाल ब्रह्मचारी अभय जैन भैया जी, विनोद जैन (दस्तावेज लेखक), सुनील जैन (ठेकेदार), अतुल जैन (टोनी), अनुज जैन, विनय जैन, अंकित जैन, मनोज जैन, पवित्र जैन, अंश जैन, सुमन जैन, अर्चना जैन, नीतू जैन, अंशु जैन, सविता जैन, शिल्पी जैन, नेहा जैन, और नीलिमा जैन सहित अन्य उपस्थित थे। सभी ने इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाया और आपसी भाईचारे व प्रेम की भावना को और प्रगाढ़ किया। समारोह का समापन सभी ने मिलकर संकल्प लेकर किया कि वे अपने धर्म, गुरु, और शास्त्र की रक्षा करेंगे और जीवन के सभी संकटों से उबरने के लिए एकजुट रहेंगे। इस पवित्र आयोजन ने जैन समाज के भीतर धार्मिक निष्ठा और एकता की भावना को और अधिक प्रबल किया।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसा: रामपुरी के घायल तीर्थ यात्री लौटे घर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेराः मीरापुर पुलिस ने फिर पकड़ा 25 लाख का गांजास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंकावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मासूम बच्ची से दरिंदगी के मामले में आरोपी और

Read More »