हजारों मुसलमानों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज़

देवबंद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दरमियान हजारों मुसलमानों ने धार्मिक अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा की। ईदगाह और जामा मस्जिद व मस्जिद ए रशीद समेत शहर की प्रमुख मसजिदों में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई। इस अवसर एसपी देहात सागर जैन ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। ईदगाह में सुबह के लगभग 6:00 बजे नमाज अदा की गई, ईदगाह काफी संख्या में लोग पहुंचे और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद भी दी। इस दौरान एसपी देहात सागर जैन, एसडीम युवराज सिंह, सीओ रविकान्त पारशर, कोतवाली प्रभारी धमेन्द्र सोनकर और ईओ डॉक्टर धीरेंद्र राय सुरक्षा व्यवस्था के लिए ईदगाह पर रहे, वहीं भारी संख्या में ईदगाह में और आस पास पुलिस बल तैनात रहा।

नमाज़ के बाद लोगों ने ईद की मुबरकाबाद दी और अल्लाह की राह में अपनी हैसियत के अनुसार जानवरों की कुर्बानी दी। बता दें कि ईद उल अजहा (बकरीद) में तीन दिनों तक अल्लाह की रहा में जानवरों की कुर्बानी देने का सिलसिला चलता है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में गोकशों की शामत आई – दो को लगी गोली, चार दबोचे
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *