अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवबंद के लोगों,बच्चों में दिखा योग के प्रति उत्साह

देवबंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर में विभिन्न संस्थाओं, स्कूलो, कॉलेजो में योग किया गया। क्षेत्र के लोगों, बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ योग दिवस में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान (पंजी.) नगर इकाई देववृन्द के संरक्षक व योगाचार्यों संजीव जैन(राजू कटपीस) ने लोगों, छात्रों व शिक्षकों को योग के विभिन्न आसन जैसे ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन और आलोम-विलोम आदि प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी और आवाहन किया कि वह योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवन जिये। दिन शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को द दून वैली पब्लिक स्कूल, मेपल्स अकैडमी, सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल, आर के पब्लिक स्कूल, गीता भवन, जामिया तिबिया, के एल जनता इंटर कॉलेज मे लोगों, शिक्षको व बच्चो द्वारा कई प्रकार के योगासन कर योग दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवबंद नगर के भाजपा अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा की योग आंतरिक शांति के साथ ही हमारी रोग प्रतिरोधक प्रणाली में सुधार करता है। ध्यान को अपनाने से हम थकान, तनाव और नींद की कमी को पूरा करने में सफल होते हैं।

हम सभी कोे खुद के स्वास्थ्य के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने के साथ ही अपने आसपास और परिवार में भी सभी को इसके लिए जागरुक होना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, द दून वैली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राज किशोर गुप्ता, मेपल्स अकैडमी की प्रधानाचार्य चित्रा जोशी, सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेश सैनी, विवेक तायल, जोगिंदर जाटव,अंकित जैन, विपिन त्यागी, राम मोहन सैनी, अजय गर्ग, डॉक्टर कांता त्यागी सहित छात्र-छात्राएं शिक्षक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  धर्मनगरी देवबंद में धूमधाम से मनाया गया आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 63वां अवतरण दिवस

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  संविदा कर्मी लाइनमैन के साथ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट, लाइनमैन घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद जैन समाज द्वारा श्री कृष्ण गौशाला रजि. देवबंद में गोसंरक्षण हेतु टीन शेड व पंखे लगवाए गएवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  संविदा कर्मी लाइनमैन के साथ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने

Read More »