देवबंद में अवैध गाय का कटान पर गरमाया माहौल, बुलडोजर की मांग

देवबंद में अवैध गाय का कटान का मामला सामने आने के बाद नगर में हड़कंप मच गया। देवीकुंड मंदिर के समीप पीछे मुस्लिम बस्ती में एक मकान से गाय माता के अवशेष बरामद हुए। सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि कटान करने वाला आरोपी फरार बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवीकुंड मंदिर के पास स्थित एक मकान में अवैध रूप से गाय का कटान किया जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना मिली, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद आतंकी नेटवर्क मामला: प्रमुख सचिव गृह को आदेश

अरुण गुप्ता ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो गाय माता के अवशेष मिले और कटान करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो चुका था। इसके तुरंत बाद पुलिस को बुलाया गया। अरुण गुप्ता ने बताया कि उनकी कोतवाल साहब से वार्ता हो गई है और इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर में इस प्रकार की घटना होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मंदिर परिसर के चारों ओर इस प्रकार के गलत कार्यों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। बताया गया कि देवीकुंड मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में होगा जैनाचार्य अरुण सागर जी महाराज का 37वां वर्षायोग

ऐसे में मंदिर के पीछे अवैध कटान की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता द्वारा की गई कार्रवाई की नगर में सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और सनातन धर्म में गाय का स्थान पूजनीय है और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अरुण गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में लोग यह भूल जाते हैं कि किसकी सरकार है। योगी आदित्यनाथ के शासन में इस प्रकार के कार्य करने वालों को कठोर से कठोर सजा मिलेगी। घटना के बाद नगरवासियों ने संबंधित मकान को तोड़ने की मांग भी की है। स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर: नवनियुक्त एसएसपी आशीष तिवारी ने देवबंद थाने का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद आतंकी नेटवर्क मामला: प्रमुख सचिव गृह को आदेशइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को लेकर भी

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »