देवबंद: लखनौती फायरिंग केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस बरामद

देवबंद (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने लखनौती गांव में हुई फायरिंग की वारदात के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुरड़ी गांव निवासी अंशुल त्यागी उर्फ जज्जी और साखन खुर्द गांव निवासी दीपक त्यागी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को कासिमपुरा रेलवे फाटक के समीप से दबोचा। जांच के दौरान इन दोनों के नाम 31 मई को लखनौती गांव में हुई फायरिंग की वारदात में सामने आए थे। इस मामले में अब तक पुलिस सरगना अचिन त्यागी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि नामजद तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़ें:  नगर देवबंद और आस पास के गांवो में ईद उल अज़हा कि नमाज़ सकुशल समपन्न होने पर ज़िला और नगर का प्रशासन बधाई का पात्र - डां अनवर सईद
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *