आज नगर देवबंद कि ईदगाह, मस्जिदों और गांवों में ईद उल अज़हा कि नमाज़ सकुशल सम्पन्न होने पर ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डां अनवर सईद ने प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा जिस प्रकार नगर और देहात में ईद उल अज़हा कि नमाज़ सकुशल सम्पन्न हुई है उसके लिए मैं ज़िला सहारनपुर के आधिकारियों और नगर प्रशासन का धन्यवाद करता हूं मुस्लिम समाज के भाईयो का भी आभार जिस प्रकार उन्होने शासन प्रशासन कि नमाज़ को लेकर जो गाईड लाईन थी उसका पालन करते हुए ईद कि नमाज़ ईदगाह कि सीमा और मस्जिदो के अंदर ही अदा कि है। उन्होने कहा मैं कुर्बानी को लेकर फिर से मुस्लिम भाईयो से अपील करता हूं कुर्बानी खुले में न करें साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें और बचे अवशेष पालिका द्वारा जो गाड़ियां वार्डो में लगाई गई है उन में ही डालें दूसरे भाईयों कि भी भावनाओ का ख्याल रखें।

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान
देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें: हजारों मुसलमानों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज़राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय





