देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

देवबंद। देवबंद होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के मोहल्ला चाहापारस, छिम्पीवाडा, जनकपुरी, भुलंनशहा, रेलवे रोड, एमबीडी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद होलिका पूजन में परंपरा और आस्था का संगम महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गन्ना भुगतान से लेकर आवारा कुत्तों के आतंक तक रखी मांगें

कई स्थानों पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। देवबंद होलिका पूजन के दौरान गोबर से बने चांद, सूरज और तारों की आकृति वाले बरकुले, बेर की माला और चरखे के सूत की पूनी का विशेष महत्व रहा। महिलाएं होलिका की परिक्रमा करते हुए चारों ओर सूत का धागा लपेटती दिखाई दीं, जो नगर के प्रमुख चौराहों पर खास आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  संविदा कर्मी लाइनमैन के साथ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट, लाइनमैन घायल

विधि-विधान से पूजा संपन्न होने के उपरांत रात्रि में सनातन धर्म के अनुसार होली का दहन किया जाएगा। पूरे अनुष्ठान के दौरान धार्मिक मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका पूजन आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में त्योहार का उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  नव संवत्सर पर मानव कल्याण मंच की पर्व-दर्शिका जारी

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  संविदा कर्मी लाइनमैन के साथ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट, लाइनमैन घायलकार्यक्रम के मुख्य अतिथि

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  स्वकर प्रणाली को कुछ समय के लिए स्थगित कराने की मांग को लेकर सभासदों ने समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर,

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »