देवबंद:- नगर देवबंद में सोमवार की शाम को ऊर्जा निगम के संविदा कर्मी लाइनमैन के साथ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट लाइनमैन गंभीर रूप से घायल प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे रोड सुभाष चौक निवासी हाजी मुस्तकीम लगभग शाम 5:00 बजे नगर के सांपला रोड़ स्थित बिजली घर जा रहे थे नगर की रहमत कॉलोनी के पास चार-पांच अज्ञात नकाब पोश बदमाशो ने उन्हे घेर लिया और लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया हमले में मुस्तकीम के पैर में गंभीर चोटे आई हमलावर उन्हें पास के नाले में फेंक कर फरार हो गए आसपास के लोगों और निगम कर्मियों ने मुस्तकीम को नाले से बाहर निकाला और नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी सरकारी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा
लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है





