चाँद कॉलोनी मे बन्द मकान मे हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपी किये गिरफ्तार,आभूषण किये बरामद

देवबन्द। विगत 27 जून को नगर की चाँद कॉलोनी मे फातिमा ने थाने पर अपने घर का जाल काटकर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था तभी से पुलिस चोरो की तलाश मे छान बीन कर रही थी!

  एसएसपी के दिशा निर्देशन मे व एसपी ग्रामीण सागर जैन व सीओ रविकांत पाराशर के निकट पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर के कुशल नेतृत्व मे मंगलौर चौकी इंचार्ज संजय यादव अपनी टीम के साथ छान बीन मे जुटे हुए थे मुखबिर की सूचना पर बीबीपुर रोड से चोरी के सामान को बाटने की सूचना पर छापेमारी मे तीन शातिर चोर गुज्जरवाडा निवासी शोहराब पुत्र नौशाद व जावेद पुत्र मुन्ववर एवं अयान पुत्र रिहान निवासी चाँद कॉलोनी को चोरी के आभूषणो के साथ गिरफ्तार किया गया कड़ाई से पूछताछ मे चोर टूट गए और सच उगल दिया चोरो से पुलिस ने एक जोड़ी कानो की झुमकी पीली धातु, एक गले का हार पीली धातु,दो कानो के बुँदे पीली धातु,दो पचागले सफ़ेद धातु को बरामद किया गया है पुलिस विधिक कार्रवाही कर मुकदमा संख्या 411/25 धारा 305(1),331(1),317(2) मे चालान कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है!

इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में 48 दिवसीय भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन

  शातिर चोरो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे उप निरीक्षक संजय यादव,है. का. रवि कुमार, का.राहुल कुमार, का. पवन सिरोही, का. सतेन्द्र कुमार शामिल रहे!

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *