मांगे पुरी ना होने पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने दी बडे आंदोलन की चेतावनी

देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने देवबंद के एसडीएम कार्यालय पहुंचकर किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्रि के नाम एक ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी मे नायब तहसीलदार को सौपा।

भारत किसान यूनियन (तोमर) ने किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर देवबंद के एसडीएम कार्यालय मे एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे भाकियू तोमर के नगर अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार शर्मा ने किसानो की विभिन्न समस्याओ जैसे बजाज शुगर मिल पर किसानो का बकाया भुगतान. बाजारो मे फैले अतिक्रमण और अवारा पशुओ से फसलो को होने वाले नुकसान की रोकथाम को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम नायाब तहसीलदार को सौपा। 

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर के देवबंद में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज

मीडिया से बातचीत करते हुए भाकियू(तोमर) के देवबंद नगर अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आज हम किसानो की समस्याओ को लेकर यहा आये है और हर माह हमारी मीटिंग भी होती है। किसानो की कुछ समस्याए थी जैसे खेती मे प्रयोग होने वाली असली दवाई की जगह मार्किट मे नकली दवाई धडल्ले से बिक रही है उसकी जांच होनी चाहिए खराब पडी लाईटो की मरम्मत हो इस तरह की बहुत सारी समस्याए है जिनका समाधान होना चाहिए। समाधान ने होने पर भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओ ने बडे आंदोलन की चेतावनी दी ।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गन्ना भुगतान से लेकर आवारा कुत्तों के आतंक तक रखी मांगें

इस मौके पर भाकियू(तोमर) के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबी त्यागी. रईस मलिक युवा प्रदेश अध्यक्ष आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *