शामली में टकराई मुजफ्फरनगर के आकाश की बाइक, मां-बहन की मौत

गांव अलीपुर कलां से होली की खरीदारी करने के लिए शामली गया था घायल आकाश, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम

शामली। जनपद मुजफ्फरनगर निवासी आकाश अपनी मां राजेश और बहन तनु के साथ होली की खरीदारी करने के बाद बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। शामली में तहसील चौराहे के पास भयंकर हादसा हो गया। इसमें मां-बेटी की मौत होने पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। आकाश की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  महावीर चौक पर तेज रफ्तार कार का कहर, नारियल बेचने वाले युवक की मौत

मुजफ्फरनगर-शामली हाईवे पर तहसील चौराहे के पास सोमवार दोपहर बाद बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मुजफ्फरनगर के अलीपुर कलां के रहने वाली मां राजेश और उनकी बेटी तनु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा आकाश घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपा

जानकारी के अनुसार, जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के अलीपुर कलां निवासी आकाश होली की खरीदारी के लिए गांव से शामली आया था। शाम करीब पांच बजे वह अपनी मां राजेश (48) और बहन तनु (18) को बाइक पर बैठाकर वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक मुजफ्फरनगर-शामली हाईवे पर तहसील चौराहे के पास पहुंची, युवक अचानक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

इसे भी पढ़ें:  अमजद एनकाउंटरः बुढ़ाना में की दो लूट, डीआईजी ने रखा था 50 हजार का ईनाम

हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Share This Article