बिराल में बिजली विभाग की टीम पर हमला, श्रम् को बंधक बनाने की कोशिश

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बिराल में बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव में एक उपभोक्ता द्वारा बकाया बिल जमा न करने पर विद्युत विभाग ने उसका कनेक्शन काट दिया था। इसके बावजूद उपभोक्ता द्वारा चोरी की बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नहीं चलेगा ई-रिक्शा-ठेले का जुगाड़

मंगलवार को जब विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर उक्त स्थान पर निरीक्षण करने पहुंचे, तो एक ही परिवार के तीन से चार सदस्यों ने उनके साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उन्हें घर में बंधक बनाने की भी कोशिश की। इस घटना में जंग बहादुर, वीरेंद्र सिंह व दुष्यंत कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। विद्युत विभाग द्वारा इन दिनों बकाया बिल वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांव बिराल में भी कार्रवाई की जा रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पारसोली चौकी इंचार्ज को जैसे ही इसकी सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और जेई को बंधनमुक्त कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था और उल्लास से हुआ बसंत का स्वागत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था और उल्लास से हुआ बसंत का स्वागतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नहीं चलेगा ई-रिक्शा-ठेले का जुगाड़वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस लगातार

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MPL T-20–गौरव स्वरूप के टाइटंस पर भारी पड़े राकेश

Read More »