टिकैत की सिसौली में महायज्ञ के प्रचार को निकले संत पर जानलेवा हमला

उप निरीक्षक ने आरोपी प्रदीप उर्फ रविन्द्र और उसके साथी को पकड़ने का प्रयास किया, तो दोनों भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली कस्बे में धार्मिक आयोजन के प्रचार-प्रसार के दौरान एक संत पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। संत अपने सहयोगी संतों के साथ गांव-गांव जाकर महायज्ञ के लिए ग्रामीणों को आमंत्रित कर रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। उप निरीक्षक की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली कस्बे में महायज्ञ के प्रचार हेतु निकले संत महाराज जितेन्द्र गिरि और उनके हमराह साधु संतों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने संत को घेरकर मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। संतों के साथ मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उनकी जान बचाई। घटना के संबंध में भौराकलां थाने में तैनात उप निरीक्षक रामकिशन शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वे परीक्षा ड्यूटी के बाद थाना क्षेत्र में गश्त और जांच अभियान पर थे। इसी दौरान जब वे कस्बा सिसौली पहुंचे तो वहां भीड़ एकत्रित देखी।
पुलिस के अनुसार, कस्बा सिसौली निवासी प्रदीप उर्फ रविन्द्र पुत्र सतपाल तथा एक अज्ञात व्यक्ति संत महाराज जितेन्द्र गिरि पर हमला कर रहे थे। संत अपने अन्य संत साथियों के साथ महायज्ञ के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे थे। आरोप है कि दोनों हमलावरों ने संत को घेरकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। उप निरीक्षक के अनुसार, जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रदीप उर्फ रविन्द्र और उसके साथी को रोकने तथा पकड़ने का प्रयास किया, तो दोनों भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई। उप निरीक्षक की मौखिक तहरीर के आधार पर प्रदीप उर्फ रविन्द्र और उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध आपराधिक कृत्य के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी रंजिश में रिया किन्नर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की फायरिंग

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में तिब्बती मार्केट हटाने को लेकर विवाद, निगम और दुकानदार आमने-सामनेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  इबकी बार, योगी जी गन्ने को भी कर देते 400 पारः राकेश टिकैतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  18 महिलाओं से साढ़े तीन लाख वसूलकर फरार हुआ

Read More »