तमंचे के बल पर दंपति को धमकाया, महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़

आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और बदनीयती से उसके कपड़े फाड़ दिए

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर तमंचे के बल पर दंपति को डराने-धमकाने, घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा पुलिस में शिकायत करने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित पति की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम भोपा निवासी टोनी पुत्र आफताब ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव का ही शुभम पुत्र सुरेश अपने मुर्गी पालन केंद्र (मुर्गी फार्म) पर शराब पी रहा था। शुभम को शक था कि उसकी सूचना पुलिस को दी गई है। इस बात को लेकर वह टोनी से रंजिश रखने लगा। आरोप है कि 15 फरवरी 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे जब टोनी घर से बाहर गया हुआ था, उसी दौरान शुभम कुछ अज्ञात दबंग लोगों के साथ उसके घर में जबरन घुस आया। उस समय घर पर उसकी पत्नी अकेली थी।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और बदनीयती से उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं, शुभम अपने साथ अवैध तमंचा भी लाया था, जिसे महिला की कनपटी पर लगाकर उसने जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि घटना के बाद जब पुलिस को सूचना दी गई तो आरोपी ने मोबाइल फोन पर कॉल कर दोबारा धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, उसके पास धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग (ध्वनि रिकॉर्ड) भी सुरक्षित है। आरोपी लगातार यह कह रहा है कि यदि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा।
दंपति ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर भोपा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  विकास बालियान के निर्देशन में जानसठ-मंसूरपुर में शूटिंग शुरूआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस

Read More »