MUZAFFARNAGAR-योगी सरकार का सुशासन, देखेगा आमजन

मुजफ्फरनगर। योगी आदित्यनाथ की सरकार के आठ साल के कार्यकाल में जनकल्याण और प्रदेश के उत्थान के लिए किये गये काम को लेकर भाजपा जनता के बीच जा रही है, ऐसे में सरकार का सुशासन आम जनमानस को दिखाने का काम किया जायेगा। इसी कड़ी में शासन की ओर से भी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, उनकी जानकारी सुलभ करने के लिए 25 मार्च से एक तीन दिवसीय उत्सव शुरू करने की तैयारी की है, इसी कड़ी में जनपद में नुमाइश मैदान पर तीन दिवसीय सरकारी मेला लगाया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को आज डीएम और एसएसपी ने पूरे दलबल के साथ परखने का काम तो किया ही, विभागों को समन्वय बनाकर इस आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25, 26 और 27 मार्च को एक तीन दिवसीय मेला नुमाइश मैदान पर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रदर्शित करने के लिए किया जा रहा है। इस मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिले का पूरा पुलिस और प्रशासन का अमला धरातल पर उतरा नजर आया। सबसे पहले विकास भवन सभाकक्ष में डीएम उमेश मिश्रा ने सीडीओ संदीप भागिया और एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए तैयारियों और विभागीय दायित्वों के लिए किये जा रहे कार्यों को परखने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  दिवाली को जगमग करने के लिए मंत्रियों ने कसे विद्युत विभाग के पेंच

इस दौरान उन्होंने बताया कि नुमाइश मैदान में आयोजित इस मेले में उत्तर प्रदेश सरकार के पिछले आठ वर्षों के विकास कार्यों और केंद्र सरकार के दस वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा। विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला शुरू होने से पहले ही अपने-अपने विभागों की योजनाओं को स्टॉल और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की पूरी तैयारी कर ली जाए। रोजगार मेला भी रहेगा आकर्षण का केंद्र युवाओं के लिए खासतौर पर रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला सेवायोजन अधिकारी को सौंपी गई है। इस रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी व निजी कंपनियां भाग लेंगी, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

इस मेले में रोजगार के इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचकर कंपनियों से सीधा संवाद कर सकते हैं और मौके पर ही जॉब ऑफर पाने का अवसर भी मिलेगा। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने बताया कि 25 मार्च को उद्घाटन समारोह, सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और स्टॉल उद्घाटन होगा, 26 मार्च को रोजगार मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विकास योजनाओं की जानकारी और 27 मार्च को समापन समारोह, सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान लाभार्थियों को भी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। बैठक के उपरांत डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह ने पुलिस प्रशासनिक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किये गये हैं। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन को मिली और सुरक्षा, ईओ को देनी होगी हर प्रस्ताव की गारंटी

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  दिवाली को जगमग करने के लिए मंत्रियों ने कसे विद्युत विभाग के पेंचजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »