UP TET की जनवरी परीक्षा रद्द, मई में हो सकता है आयोजन, TGT-PGT भर्ती पर बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश टीईटी 2025 परीक्षा रद्द होने की सूचना, नई तारीख का इंतजार करते अभ्यर्थी

लखनऊ उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 28 और 29 जनवरी 2025 को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) को निरस्त कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी न होने के कारण जनवरी में टीईटी का आयोजन संभव नहीं था।

आयोग के सूत्रों के अनुसार, UP TET की नई तारीख मई 2025 के मध्य में तय की जा सकती है। यदि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं, तो 17 और 18 मई 2025 को परीक्षा कराए जाने की संभावना है, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR LOKSABHA-मंत्री संजीव, हरेन्द्र और दारा सिंह मैदान में उतरे

TGT-PGT परीक्षाओं का शेड्यूल भी जल्द

मंगलवार को नए अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में आयोग ने यह निर्णय लिया कि TET, TGT और PGT भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर तैयार किया जाएगा, सभी परीक्षाएं तय समय पर कराने के लिए, अन्य भर्ती एजेंसियों से समन्वय किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के चयन और  परीक्षा एजेंसी की नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। शीतावकाश के बाद नए साल में आयोग के दोबारा खुलने पर परीक्षाओं की आधिकारिक तारीखें घोषित किए जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए के क्रिकेट टूर्नामेंट में चिकित्सकों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

पारदर्शिता और समयबद्ध परीक्षा पर ज़ोर

आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाएं निर्धारित तारीख पर हों, प्रक्रिया में शुचिता और पारदर्शिता बनी रहे । न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए और बैठक में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े लंबित मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रेलवे स्टेशन की निष्क्रांत सम्पत्ति कब्जा मुक्त कराने की मांग

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: इंटरव्यू की तारीख बाद में

विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर दर्ज आपत्तियों के चलते साक्षात्कार कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। कई विषयों के प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं, कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।
आयोग ने सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही इंटरव्यू की तारीख घोषित करने का निर्णय लिया है।इस दौरान अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा।

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA–अफसरों की लड़ाई में अटका दाखिल खारिजआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस के आधार

Read More »