स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में ऐसा रहा मुजफ्फरनगर जिले के दस नगरों का हाल

मुजफ्फरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् को छोड़कर कोई दूसरा निकाय उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर पाया। जिले में दो पालिकाओं सहित दस नगरीय निकाय हैं, जिन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में अपने अपने काम के आधार पर देश और राज्य सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाई थी, लेकिन मुजफ्फरनगर पालिका ही स्वच्छता सर्वेक्षण में अप्रत्याशित प्रदर्शन कर पाई।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में सीबीएसई के छात्र की मौत, चाचा व भाई घायल

स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के जारी आंकड़ों में रैंकिंग की बात करें तो नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर ने राष्ट्रीय स्तर पर 36वां और राज्य स्तर पर 46वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा खतौली पालिका ने राष्ट्र में 147वां और राज्य में 61वां स्थान पाया। नगर पंचायतों की बात करें तो इनमें नगर पंचायत बुढ़ाना की रैंकिंग राष्ट्रीय स्तर पर 258 और राज्य स्तर पर 98 रही। इसी प्रकार नगर पंचायत चरथावल 479 और 292, नगर पंचायत शाहपुर 347 और 167, नगर पंचायत पुरकाजी 500 और 315, नगर पंचायत जानसठ 611 और 332, मीरापुर 428 और 235, नगर पंचायत सिसौली 949 और 603 तथा नगर पंचायत भोकरहेडी की राष्ट्रीय स्तर पर रैंक 576 और राज्य स्तर पर 297 रैंक रही। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इंडस्ट्रीयल एजुकेशन टूर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री में जल रहा प्रतिबंधित ईंधन, लगा जुर्मानास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री में जल रहा प्रतिबंधित ईंधन, लगा जुर्मानावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री में जल रहा

Read More »