रामनवमी पर बड़ा ऐलान: सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका कर से मिलेगी मुक्ति

सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने लिया सनातनी संकल्प, कहा-115 वर्षों पुरानी संस्था का सम्मान होगा, जल्द ही कराएंगे कर मुक्त

मुजफ्फरनगर। रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और परंपरा के सम्मान को लेकर बड़ा निर्णय सामने आया। जनप्रतिनिधियों ने सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका करों से मुक्त कराने का संकल्प लेकर श्रद्धालुओं के बीच नई उम्मीद जगाई।

रामनवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की विधि-विधान से आरती और वंदना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शोभित गुप्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान राम के चरणों में नमन कर समाज में धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, भाकियू नेता ने रुकवाया काम

कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने कहा कि सनातन धर्म सभा सहित अन्य धार्मिक संस्थाओं को पालिका के गृहकर और जलकर से मुक्त कराया जाएगा। यह घोषणा उस समय की गई जब सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि झांसी रानी चौक के निकट स्थित सनातन धर्म सभा पिछले 115 वर्षों से भगवान राम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन करती आ रही है। सभा से जुड़े लोगों ने इस परंपरा के बावजूद कर लगाए जाने पर नाराजगी जताई और इसे समाप्त करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कैंपा कोला की फैक्टरी देखने जमालपुर पहुंचे मुख्य सचिव

जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप की अनुपस्थिति में यह संकल्प लिया गया है। प्रस्ताव को जल्द ही कमिश्नर की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं और सभा से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में 26 अप्रैल को कुर्मी क्षत्रिय पटेल वैवाहिक परिचय समारोह

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »