मुजफ्फरनगर-दोस्त की पत्नी से थे अवैध सम्बंध, डॉक्टर ने किया दोस्त का कत्ल

मृतक का मोबाइल फोन, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, खेत में बुलाकर पिलाई शराब और घोंट दिया गला

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा तथा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मृतक की पत्नी के साथ बने अवैध संबंधों के चलते रंजिश में हत्या करने की बात स्वीकार की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष शाहपुर पुलिस के गुडवर्क की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी शाहपुर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस ने लापता रोहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी के अनुसार ग्राम शाहजुड्डी निवासी मेहर सिंह पुत्र रामस्वरूप ने 20 जून 2026 को थाना शाहपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र रोहित रात करीब आठ बजे गांव के डॉक्टर राहुल पुत्र हरबीर निवासी ग्राम शोरों के बुलाने पर उससे मिलने गया था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में जैन समाज ने दशलक्षण पर्व की पूजा की

तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रोहित की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान 21 जून को रोहित का शव ग्राम शाहजुड्डी के जंगल क्षेत्र से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले के खुलासे के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। बाद में मृतक के पिता मेहर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि डॉक्टर राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके पुत्र की हत्या की है, इसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी राहुल की तलाश शुरू कर दी गई थी।

एसएसपी ने बताया कि 21 और 22 जून की मध्यरात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी डॉक्टर राहुल सौरम पुलिया की ओर आने वाला है और फरार होने की फिराक में है। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर उसने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पहचान डॉक्टर राहुल के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें:  पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी डॉक्टर राहुल ने बताया कि वह आसपास के गांवों में पशुओं का उपचार करता था। इसी दौरान उसका रोहित के घर आना-जाना था और रोहित की पत्नी से उसकी नजदीकियां हो गई थीं। बाद में शारीरिक संबंध भी बन गए, उसने रोहित से दोस्ती कर ली ताकि सम्बंध बने रहें। पता चलने पर इस बात का रोहित विरोध करता था, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ और रंजिश बढ़ गई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 20 जून की रात में बेटे के जन्मदिन की पार्टी देने के लिए उसने रोहित को बहाने से ट्यूबवेल पर बुलाकर शराब पिलाई और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को ईख के खेत के पास नाली किनारे छिपा दिया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर राहुल के विरुद्ध शाहपुर थाने में पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 24 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टी में थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक राहुल कुमार, अनिकेत धारीवाल और विकास चौधरी, कांस्टेबल विक्रम, सोमवीर, मिथुन कुमार और पवन चौधरी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने विधानसभा में हाईकोर्ट बैंच व एम्स की मांग प्रभावी रूप से उठाई

Also Read This

रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार की आधारशिला में ममता अग्रवाल ने रखी प्रथम ईंट

ममता अग्रवाल ने कहा कि जब ईश्वर किसी व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं तो उसे सद्कर्मों का भागीदार बनने का अवसर प्रदान करते हैं

Read More »

मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत, 20 घायल

छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा.बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई हैए जबकि 20 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा.बैतूल नेशनल हाईवे बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई है। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। पांच मजदूरों की मौत हुई है। वहींए 20 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। उपचार जारी है। कुछ मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना स्थल की तस्वीर काफी भयावह हैं।

Read More »