ओवरलोड ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर मौत, हंगामा और जाम

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, चालक की पुलिस के सामने पिटाई, खेत में चारा लेने जा रही थी महिला

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गांव सैदपुर के पास रेत से भरे ओवरलोड और तेज रफ्तार ट्रक ने पशुओं का चारा लेने के लिए खेत जा रही एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हालात बिगड़ने पर कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी 60 वर्षीय सोना पत्नी दलबीर, मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पशुओं के लिए खेत से चारा लेने जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह सैदपुर-अमीरनगर अंडरपास के नीचे पहुंचीं, उसी दौरान सामने से आ रहे रेत से भरे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राख

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे फंसे महिला के शव को बाहर निकाला। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोककर जाम लगा दिया। कई लोग ट्रक के आगे और नीचे धरने पर बैठ गए तथा प्रशासन और परिवहन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि इस मार्ग पर प्रतिदिन रेत और अन्य सामग्री से लदे ओवरलोड ट्रक तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उनका कहना था कि इस संबंध में कई बार प्रशासन और परिवहन विभाग को शिकायतें दी गईं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का संगमः गौरव स्वरूप

हंगामे के दौरान ट्रक चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले और बाद में भी चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह तथा तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया, चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया और थाने भेज दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  अश्लील वीडियो अपलोड करने में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Also Read This

1 जुलाई से ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, अब नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से लेखपाल ग्राम सचिवालयों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बैठेंगे। इससे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, खतौनी, वरासत और अन्य राजस्व सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध होंगी। नई व्यवस्था से ग्रामीणों को तहसील के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सेवाएं अधिक पारदर्शी व समयबद्ध होंगी। योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं अधिक सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अब प्रत्येक जनपद में लेखपालों की ग्राम सचिवालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इसको लेकर राजस्व परिषद की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र

Read More »