सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार गश्त व चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व आज दिनांक पुलिस टीम द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान सड़क पर शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तीन अभियुक्तगण आसिफ पुत्र इस्लाम, इसरार पुत्र इरफान, अरशद पुत्र मुर्सलीन समस्त निवासी सरदाहेडी थाना फतेहपुर को शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
