सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में सख्ती, 3 अवैध मदरसे सील

गाजियाबाद। खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ पुलिस फोर्स के साथ खोड़ा क्षेत्र में पहुंचे। प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में तीन अवैध मदरसे चिह्नित किए गए हैं। इन सभी को पहले नोटिस जारी किया जा चुका था और अब नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

सूर्या हत्याकांड के बाद से खोड़ा क्षेत्र पुलिस-प्रशासन के खास रडार पर है। प्रशासन अब केवल हत्या के मामले की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में अवैध निर्माण, संदिग्ध गतिविधियों, अपराधियों के रिकॉर्ड और आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों की भी जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

तीन दिन का सत्यापन अभियान, 17 हजार से ज्यादा अपराधियों का रिकॉर्ड खंगलेगा

सूर्या की हत्या के बाद गाजियाबाद पुलिस ने खोड़ा समेत देहात क्षेत्र में तीन दिवसीय सत्यापन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 17,174 अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। खोड़ा क्षेत्र के 600 अपराधी और 14 हिस्ट्रीशीटर पुलिस की विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

सोमवार से शुरू हुए इस अभियान में पुलिस टीम के साथ राजस्व विभाग की टीम, डॉग स्क्वायड और अन्य विभागीय टीमें भी शामिल रहीं। कई घरों और संदिग्ध स्थानों की मेटल डिटेक्टर से जांच कराई गई। इसके अलावा नक्शे के आधार पर ड्रोन की मदद से मकानों और निर्माणों का भौतिक सर्वे भी कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

तीन एसीपी और पांच थाना प्रभारी लगाए गए

खोड़ा में यह अभियान एडिशनल सीपी राज करण नैय्यर और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में चलाया जा रहा है। एडिशनल सीपी के अनुसार, खोड़ा क्षेत्र में सत्यापन की जिम्मेदारी तीन एसीपी और पांच थाना प्रभारियों को दी गई है। हर एसीपी के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाई गई है, जो क्षेत्र में चिह्नित लोगों, पुराने अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिन लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, उनमें हत्या, चोरी, लूट, छिनैती, मादक पदार्थों की तस्करी और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में शामिल रहे लोग शामिल हैं। खोड़ा में अभियान पूरा होने के बाद इंदिरापुरम, साहिबाबाद, कौशांबी, शालीमार गार्डन, लिंक रोड और टीलामोड़ क्षेत्रों में भी इसी तरह का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

नगर पालिका करा रही संपत्तियों का सर्वे

प्रशासन के निर्देश पर खोड़ा नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में व्यापक सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे में सूर्या हत्याकांड के अन्य आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी संपत्ति पर अवैध कब्जा, नियमों का उल्लंघन या अवैध निर्माण पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा मैनेजर की अपहरण के बाद नृशंस हत्या

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है। नगर पालिका और संबंधित विभागों से सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासन की ओर से यह भी साफ किया गया है कि कार्रवाई दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे बढ़ेगी।

असद के पुराने मकान पर ढोल बजाकर मुनादी

इसी क्रम में सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के पुराने मकान पर भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। सोमवार सुबह प्रशासनिक टीम ने ढोल बजाकर मुनादी कराई और मकान के गेट पर सरकारी नोटिस चस्पा किया। नोटिस में मकान को अवैध बताते हुए 15 जून तक खाली करने की चेतावनी दी गई है।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, यह मकान करीब 50 गज में बना है और दो मंजिला है। बताया जा रहा है कि जिस मकान में असद और उसका परिवार रह रहा था, वह करीब छह माह पहले बेचा जा चुका है। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक अभी तक रजिस्ट्री या दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी होने की बात सामने नहीं आई है। इसी आधार पर प्रशासन दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर शादी बिजली कनेक्शन काटा, वीडियो वायरल

बकरीद के दिन हुई थी सूर्या की हत्या

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में बकरीद के दिन 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने चिह्नित किया था। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और बाद में अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि असद गाजियाबाद से भागने की तैयारी में था और इसके लिए वह कुछ लोगों से रुपये लेने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे घेर लिया। अब प्रशासन हत्या के मामले से जुड़े बाकी आरोपियों, उनकी संपत्तियों और क्षेत्र में अवैध निर्माणों की जांच को आगे बढ़ा रहा है।

खोड़ा में अचानक बढ़ी पुलिस-प्रशासन की हलचल से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। प्रशासन का संदेश साफ है—हत्याकांड की जांच के साथ-साथ अवैध निर्माण और आपराधिक नेटवर्क पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

TET पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 20 लाख शिक्षकों की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले ने देशभर के लाखों सेवारत शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। शीर्ष अदालत ने साफ कर दिया है कि सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी योग्यता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने शिक्षकों को राहत देते हुए समय-सीमा जरूर बढ़ाई है, लेकिन परीक्षा से पूरी छूट देने की मांग स्वीकार नहीं की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अब संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET योग्यता हासिल करनी होगी। कोर्ट ने यह भी कहा है कि राज्यों और सक्षम प्राधिकारियों को नियमित रूप से, बेहतर हो तो साल में

Read More »

डोईवाला में मदरसा भवन सील, MDDA ने की बड़ी कार्रवाई

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के कंडोगल-कुडियाला गांव में सोमवार को जिला प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी MDDA की टीम ने एक दो मंजिला भवन को सील कर दिया। इस भवन को लेकर निर्माण मानकों, स्वीकृत नक्शे और उपयोग से संबंधित शिकायतें प्रशासन तक पहुंची थीं। जांच के बाद संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भवन को सील किया गया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। कंडोगल-कुडियाला गांव में पहुंची टीम जानकारी

Read More »

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका एग्रीकल्चर ट्रेड डील किसानों के लिए ‘डेथ वारंट- राकेश टिकैतकार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  किसका पता… किसका वोट? एक ही घर से 42 मतदाता गायबकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »