एम.जी. पब्लिक स्कूल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्राईमरी विंग में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में इंटर हाउस देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने अपने हाउस का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने सुन्दर ढंग से अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकृष्ट किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2024 के उपलक्ष में आयोजित किये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के प्रति सभी को जागरुक करने के लिए इंटर हाउस देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा-4 और कक्षा-5 के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने अपने हाउस का प्रतिनिधित्व किया। छात्र-छात्राओं ने अलग अलग अंदाज में अनेक सुन्दर देशभक्ति गीतों की मंचीय प्रस्तुति देकर अपनी गायन कला को प्रदर्शित कर सभी से प्रशंसा हासिल की। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने अपने देशभक्ति गीतों के माध्यम से देश के महान पुरुषों, वीरांगनाओं, स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और अमर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनको गीतांजलि अर्पित कर नमन किया।

प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को देश के प्रति अपने दायित्वों के लिए जागरुक बनाने के साथ ही उनमें राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने में सहायक साबित होते हैं। उन्होंने बच्चों को अनेक महापुरुषों और अमर शहीदों के बलिदान, संघर्ष का उदाहरण देते हुए उनके जीवन आदर्श से सीख लेने के लिए भी प्रेरित किया। बच्चों के सुन्दर प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। देशभक्तिों गीतों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता के विजेता हाउस की घोषणा भी की गई। इसमें टेगौर हाउस प्रथम, कृष्णा हाउस के विद्यार्थी द्वितीय और नानक हाउस के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षकाओं और स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व कैबिनेट मन्त्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे थानाभवन मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गंदे पानी से गुजरकर श्मशान घाट तक पहुंचने को मजबूर ग्रामीणस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  लोक निर्माण विभाग ने बना दिया गलत स्टीमेट, पालिका हो रही परेशानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  गन्ना डालकर लौटते किसानों पर पटवारी ने चढ़ा दी

Read More »