मुजफ्फरनगर-रामलीला टिल्ला गैंगरेप मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

सम्राट इंटर कॉलेज के चौकीदार और अल्फा अस्पताल का फ्लेक्स उतारने वाला युवक जेल भेजा, पहले मुख्य आरोपी और डॉक्टर की मुठभेड़ में हुई थी गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी दलित परिवार की नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सम्राट इंटर कॉलेज के चौकीदार नदीम और अल्फा अस्पताल के फ्लेक्स उतारने वाले कामरान को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इससे पहले पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे नाजिम और डॉक्टर आदिल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में नाजिम के पैर में गोली लगी थी। इसके बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शनिवार को विकास परखने आ रहे विशेष सचिव

स्वामी यशवीर ने हिंदू महापंचायत में लगाए गए गंभीर आरोप

घटना के विरोध में स्वामी यशवीर के नेतृत्व में रामलीला टिल्ला में हिंदू महापंचायत आयोजित की गई थी। महापंचायत में किशोरी को सम्राट इंटर कॉलेज और अल्फा क्लीनिक में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। महापंचायत में प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत कई लोग पहुंचे थे। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।

देर रात चौकी का घेराव, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात पीड़ित परिवार के साथ सैकड़ों लोगों ने रामलीला टिल्ला चौकी का घेराव कर हंगामा किया था। प्रदर्शन की सूचना पर एसपी सिटी अमृत जैन पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मामले में शीघ्र और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया था। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद युवक की गिरफ्तारी

इसी बीच देर रात सील किए गए आरोपी डॉ. आदिल के अल्फा क्लीनिक से फ्लेक्स उतारने और सामान निकालने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और युवक की पहचान कामरान के रूप में किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। वहीं, सम्राट इंटर कॉलेज के चौकीदार नदीम की गिरफ्तारी भी मामले की जांच के दौरान की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका, घटनाक्रम से उनके संबंध और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी.... दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

डॉक्टर सम्राट के हॉस्पिटल को लेकर एमडीए की कार्रवाई

मामले के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल की सख्ती के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने भी डॉ. आदिल के अस्पताल को नोटिस जारी किया है। अस्पताल के निर्माण और संचालन को लेकर कथित अनियमितताओं की जांच की जा रही है। एमडीए की जांच और नोटिस के बाद अस्पताल से संबंधित दस्तावेजों और निर्माण की वैधता भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share This Article