छुट्टी के दिन पालिका पहुंचे नए ईओ पवन, डॉ. प्रज्ञा ने भी की वीसी

नगरपालिका मुख्यालय पहुंचकर ईओ पवन कुमार ने भी की जनगणना कार्य की समीक्षा, सभासद काका ने किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में सेकंड सेटेर-डे के अवकाश के दिन नई हलचल नजर आई। अपने चार्ज के लिए मेरठ से मुजफ्फरनगर के चक्कर काट रहे नए अधिशासी अधिकारी पवन कुमार पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंचे और कार्यालय में काफी समय बिताया, कर्मचारियों व अधिकारियों से मिले और जनगणना कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, यहां सभासद रविकांत शर्मा और अन्य लोग भी नए ईओ पवन कुमार से मिले और उनका बुके देकर स्वागत किया।

बता दें कि 31 मई को शासन के द्वारा मुजफ्फरनगर नगरपालिका में कार्यरत प्रथम श्रेणी की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह का तबादला नगर निगम मुरादाबाद में उप नगर आयुक्त के पद पर कर दिया था। उनके स्थान पर नगर पालिका परिषद् जौनपुर से पवन कुमार को मुजफ्फरनगर में तैनात कर दिया गया था। इसके बाद से ही लगातार नए ईओ की आमद को लेकर चर्चाओं का दोर शुरू हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाकियू तोमर का धरना

करीब तीन दिन पहले ईओ पवन कुमार मुजफ्फरनगर मुख्यालय पहुंचे थे, और डीएम उमेश मिश्रा से भी मुलाकात की। यहां चेयरमैन के जिले से बाहर होने के कारण वो चार्ज ग्रहण नहीं कर पाये थे, लेकिन उन्होंने दावा किया था कि वो अपनी योगदान आख्या पालिका मुख्यालय के मुख्य कार्यालय में दे चुके हैं। जबकि ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह लगातार अपने चार्ज पर बनी रही और कार्य करती रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

शनिवार को सेकंड सेटेर-डे के सरकारी अवकाश के बीच दोपहर के समय ईओ पवन कुमार पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंचे और ईओ का कार्यालया खुलवाकर वहां पर बैठकर जनगणना कार्य की प्रगति की जानकारी कर्मचारियों से ली। पवन कुमार का कहना है कि शुक्रवार देर रात उनके द्वारा चार्ज ग्रहण कर लिया गया है, और वो जनगणना कार्य की प्रगति जानने के लिए पालिका पहुंचे थे, अब वो सोमवार को कार्यालय आयेंगे। वो मेरठ में अपने एक परिचित के यहां पर ठहरे हुए हैं, जबकि अभी उनके चार्ज की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें:  कचहरी गेट पर थप्पड़बाजी, दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल

वहीं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि उनको नए ईओ के आने या चार्ज की जानकारी नहीं है, वो आज भी ड्यूटी पर हैं और जनगणना कार्य के लिए आज हुई वीसी में भी उनके द्वारा प्रतिभाग किया गया है। उनको अभी रिलीविंग का कोई आदेश भी प्राप्त नहीं हुआ है। इसी को लेकर अब मुजफ्फरनगर पालिका में एक नई चर्चा और हलचल का दौर शुरू हो गया है।

Share This Article