ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना डालकर लौटते किसानों पर पटवारी ने चढ़ा दी स्कार्पियो, दो किसान गंभीर

आवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस के आधार पर भुगतान किया जा रहा है, जो उनकी आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि समय के साथ उनकी जिम्मेदारियां और कार्यभार भी बढ़ा है, इसलिए वेतन में उचित वृद्धि की जानी चाहिए। कर्मचारियों ने मांग की है कि यू2एस प्रणाली को समाप्त कर प्रति पार्सल 18-19 रुपये की फ्लैट दर लागू की जाए। उनका तर्क है कि इससे कर्मचारियों को स्थिर और उचित आय प्राप्त होगी तथा कार्य के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

आवेदन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि 15 जून 2026 तक वेतन वृद्धि संबंधी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो कर्मचारी मुजफ्फरनगर हब में आगे कार्य करने में असमर्थ होंगे। हालांकि कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी मांगों पर विचार कर वेतन वृद्धि की जाती है, तो वे कंपनी के प्रति अपनी सेवाएं पूर्ववत जारी रखेंगे। बताया जा रहा है कि इस मांग पत्र पर हब के कई कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया है। अब कर्मचारियों की नजर प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हुई है। प्रदर्शन के दौरान रोहित, राहुल कुमार, अजीत सिंह, रोमिया, पंकज तोमर, विशाल, नरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, हितेष अरोरा, प्रवीण कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मास्टरमाइंड की कोठी पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Also Read This