मुजफ्फरनगर। रामपुरी में जब तीन घरों से दो मासूम भाइयों सहित छह तीर्थ यात्रियों की अर्थियां निकली तो कोहराम था, इस बीच यहां पहुंचे पूर्व सांसद और सपा नेता कादिर राणा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े नजर आये। कादिर राणा ने मृतकों की अर्थियों को कंधा दिया। वो शुक्रवार को भी रामपुरी पहुंचे थे और अनंत व दीपेश का जर्जर मकान देखकर उन्होंने 51 हजार रुपये और एक कुंतल सरिया देने का ऐलान किया था। इसके बाद जब सभी छह मृतकों के शव नदी रोड शहर श्मशान घाट पहंुचे तो सपा महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के अलावा सभासद अर्जुन प्रजापति, रजत धीमान, भाजपा नेता राजीव गर्ग, विशाल गर्ग, सुनील दर्शन, श्रवण मोघा, सत्यवीर प्रजापति के साथ हजारों लोगों ने वहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। यहां एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह और एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी भी पहुंचे और पीड़ित परिजनों को शासन स्तर से हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया।

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका
गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर-चार दिन बीते, लापता छात्र आर्यन का कोई सुराग नहींस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर





