आम के बाग में जुआ खेल रहे छह जुआरियों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अमीर नगर ओवरब्रिज के समीप आम के बाग में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना पुलिस ने अमीर नगर ओवरब्रिज के पास आम के बाग में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10,080 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर चालान किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और फुगाना क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में तितावी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अमीर नगर ओवरब्रिज के समीप आम के बाग में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार पुत्र विजयपाल, अर्जुन पुत्र विजयपाल, देवेंद्र पुत्र मांगेराम, सुरेश पुत्र पाला, मोनू पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम काजीखेड़ा थाना तितावी तथा रविंद्र पुत्र बलवीर निवासी ग्राम जागाहेड़ी थाना तितावी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई।
पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी जुए में प्रयुक्त की जा रही थी। आरोपियों के विरुद्ध थाना तितावी में मुकदमा अपराध संख्या 40/26 पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है और उनके खिलाफ पूर्व में भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी, उपनिरीक्षक अमित चौधरी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी अनीस खान तथा आरक्षी विकास कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शातिर वाहन चोर के साथ पुलिस की मुठभेड़

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वतकांड में फंसे दरोगा देवपाल सिंह संस्पेंडगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दरवाजे की पैड़ी और गली में बुग्गी को लेकर संघर्ष, कई घायलइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »