देवबंद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

देवबंद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा को राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देवबंद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देवबंद नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा और स्थानीय नागरिक यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा दोपहर 4 बजे सुभाष चौक से शुरू हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया और हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर में पुलिस छापेमारी से हड़कंप: एक घर से 2 करोड़ नकद और 62 किलो चांदी बरामद

देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के नारों के बीच यात्रा एमबीडी चौक से होते हुए मित्रसेन चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए।

राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जनभागीदारी के जरिए राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या के घर-घर खुशियों के दी जले, रघुकुल में फिर श्री राम मिले

भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, युवाओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article