‘राजा शिवाजी’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

शिवसेना ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पश्चिम प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल के आह्वान पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग उठाई। जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

शिवसेना पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं। उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ युवाओं को इतिहास से जोड़ने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  संभल नमाज विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

पदाधिकारियों ने मांग की कि प्रदेश सरकार इस फिल्म को मनोरंजन कर (टैक्स) से मुक्त घोषित करे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी, युवा और आमजन इस फिल्म को देख सकें और शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह की ऐतिहासिक फिल्मों को प्रोत्साहन देना समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है। इस प्रदर्शन के दौरान प्रमोद अग्रवाल, बिट्टू सिखेड़ा, लोकेश कश्यप, लोकेश गुप्ता, संजीव गर्ग, मनीष चौधरी, शुभम वाल्मीकि, जतिन कुमार, जॉनी सोनकर, राजीव पाल, सुनील कुमार, रवि कटारिया, संजय त्यागी, संदीप ठाकुर, मोहनलाल, दिनेश, मुकेश, लवकुश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिवसेना नेताओं ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करेगी।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी यात्रा पर फिर बारिश का ब्रेक, वापस लौटे भक्त

Also Read This

शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय, सम्मान समारोह में दिखा भारी उत्साह

भव्य कार्यक्रम के बीच मंत्री कपिल देव ने शिक्षामित्रों को बांटे चेक किया सम्मानित, गोरखपुर के सम्मान समारोह से मुख्यमंत्री योगी का संबोधन लाइव प्रसारित, जताया आभार मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के निर्णय को लेकर मंगलवार को पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा। इसी क्रम में विभिन्न जनपदों में सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ प्रदान किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों के मानदेय को योगी सरकार ने 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह किया है। इसके उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रदेशभर में

Read More »

मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ मुठभेड़, तीन थाना क्षेत्रों में शातिर बदमाशों पर शिकंजा

एक दिन में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन शातिर अपराधी घायल, 20-20 हजार के इनामी बदमाश भी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मंगलवार सुबह अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ों को अंजाम दिया। कुछ ही घंटों के भीतर हुई इन कार्रवाइयों में कई वांछित और इनामी बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली, जबकि पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को जवाबी कार्रवाई में घायल कर गिरफ्तार किया गया। जनपद में मंगलवार की सुबह अपराधियों के लिए भारी साबित हुई। पुलिस की सक्रियता के चलते शहर कोतवाली, बुढ़ाना और नई मंडी थाना क्षेत्रों में लगातार तीन मुठभेड़ हुईं। इन मुठभेड़ों में पुलिस

Read More »

नूंह में भीषण सड़क हादसाः दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों और वादी की मौत

अपहरण केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने जा रही थी पुलिस टीम, ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा जालौन। हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से हुए हादसे में चार पुलिस कर्मियों समेत मुकदमे के एक वादी की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह धुलावट टोल प्लाजा के पास ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ। अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करने हरियाणा गई कोतवाली उरई पुलिस टीम मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। नूंह जनपद के तावड़ू सदर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत एक वादी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना

Read More »

खतौली में कूड़ा फेंकने को लेकर बवाल, सफाई कर्मचारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की

सफाई कर्मचारी संघ के नेता सुधीर वाल्मीकि को पकड़ने पर आक्रोशित हुए कर्मचारी, ट्रेनी दरोगा को हटाने की मांग

Read More »
खतौली में कूड़ा डालने के विवाद के बाद पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच हंगामा

खतौली कूड़ा विवाद: घर के बाहर कूड़ा डालने पर भड़का विवाद, पुलिस-पालिका कर्मचारी आमने-सामने

खतौली में कांग्रेस नेता जमील अंसारी के घर के बाहर कथित रूप से कूड़ा डालने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां नगर पालिका कर्मचारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई।

Read More »

अखंडानंद आश्रम में 74वां महान यज्ञ व भंडारा 10 मई को- ब्रह्मलीन संत रूद्रदेव की प्रतिमा होगी स्थापित

खतौली। गंग नहर स्थित श्री अखंडानंद आश्रम में इस वर्ष भी परंपरा के अनुरूप 74वां महान यज्ञ व भंडारा धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आश्रम परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन 10 मई दिन रविवार को होगा। आश्रम समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन ब्रह्मलीन 108 स्वामी अखंडानंद जी महाराज की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था से परिपूर्ण वातावरण में गंगा जल वितरितइस बार कार्यक्रम को और विशेष बनाते हुए पिछले वर्ष ब्रह्मलीन हुए संत रूद्रदेव जी महाराज की पावन स्मृति में उनकी प्रतिमा की स्थापना

Read More »